Uncategorized

सभापति कौशिल्या देवांगन ने महापौर रामू रोहरा को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

धमतरी- नगर पालिक निगम धमतरी के महापौर रामू रोहरा के जन्मदिन के अवसर पर सभापति श्रीमती कौशिल्या देवांगन ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर उन्होंने महापौर श्री रोहरा के स्वस्थ, दीर्घायु एवं सफल जीवन की कामना करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में नगर निरंतर विकास की ओर अग्रसर है।
सभापति श्रीमती देवांगन ने कहा कि महापौर श्री रामू रोहरा सदैव जनहित के कार्यों को प्राथमिकता देते हुए शहर के समग्र विकास के लिए समर्पित भाव से कार्य कर रहे हैं। उनके मार्गदर्शन में नगर निगम द्वारा स्वच्छता, आधारभूत सुविधाओं और जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में उल्लेखनीय प्रगति हुई है।
उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि महापौर श्री रोहरा को सदैव ऊर्जा, उत्साह और सेवा भाव प्रदान करें, ताकि वे आगे भी नगरवासियों की अपेक्षाओं पर खरा उतरते हुए शहर के विकास में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते रहें।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!