Uncategorized

शहर विकास को प्राथमिकता व उद्देश्य मानकर कार्य कर रहे है महापौर विजय देवांगन

निगम कार्यालय में रोजाना समय देकर सुनते है समस्या व मांगो को

कहा कि सरकार किसी की भी हो शहर विकास की गति को नहीं होने दिया जायेगा अवरुद्ध
धमतरी। धमतरी शहर के विकास को प्राथमिकता व उद्देश्य मानकर महापौर विजय देवांगन लगातार कार्य कर रहे है। मूलभूत सुविधाओं के साथ ही विकास के बड़े प्रोजेक्ट को स्वीकृत कराने जुटे रहते है। महापौर विजय देवांगन ने चर्चा के दौरान कहा कि पूर्व में भूपेश बघेल सरकार के दौरान धमतरी नगर निगम क्षेत्र में विकास को गति मिलती रही। अब सत्ता परिवर्तन के बाद भी बिना भेदभाव के विकास कार्य को स्वीकृति मिलने की उम्मीद कर रहे है। प्रदेश में सरकार किसी भी पार्टी का हो धमतरी निगम क्षेत्र का विकास अवरुद्ध होने नहीं दिया जायेगा। मूलभूत सुविधाएं शहरवासियों को बेहतर तरीके से प्रदान की जा रही है। सड़क, बिजली, पानी, स्वच्छता की सुविधाएं बेहतर बनाने निगम सत्त प्रयासरत रहता है। इसके अतिरिक्त विकास की बड़ी योजनाओं को भी स्वीकृति दिलाने का प्रयास रहता है। नये सरकार बनने के पश्चात शहर विकास के कई प्रोजेक्ट को स्वीकृति दिलाने राज्य सरकार को पुन: मांग पत्र भेजा जाएगा। उल्लेखनीय है कि महापौर विजय देवांगन, धमतरी नगरीय निकाय के इतिहास में पहले कांग्रेसी महापौर व जनप्रतिनिधि है। जिन्हें निकाय की सत्ता मिली है। इसके पश्चात जनमानस की उम्मीदो पर खरा उतरते हुए कार्य कर रहे है। बता दे कि महापौर श्री देवांगन रोजाना निगम कार्यालय में उपस्थित रहकर समय देते है। इस दौरान फरियादियों की मांगो व समस्याओं से अवगत होकर उन्हें दूर करने हर संभव प्रयास करते है। वे गुणवत्ता पूर्ण विकास कार्यो हेतु अधिकारी कर्मचारियों को निर्देशित करते रहते है। कई बार शहर भ्रमण कर स्वच्छता व अन्य बुुनियादी सुविधाओं का जायजा लेते है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!