Uncategorized

अपन धमतरी अपन जिम्मेदारी की सोच के साथ हमे स्वच्छता की जिम्मेदारी लेनी चाहिए – मितेश जैन

व्हीआईपी आगमन के दौरान ही नहीं बल्कि हमेशा ही शहर को स्वच्छ बनाने की दिशा में होना चाहिए प्रयास


धमतरी. जन जागरण सेवा समिति के मितेश जैन ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि प्रदेश के मुखिया एवं सभी मंत्री जिस तरह धमतरी पधार कर केंद्रीय कृषि मंत्री का स्वागत किए यह देख कर खुशी हुई साथ ही हमारा शहर जो अम्बेडकर चौक से गंगरेल रोड तक जिला प्रशासन, निगम प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग ने सफाई करने का कार्य किया वह भी देखने योग्य है और सराहनीय भी है बस अब हम ऐसे ही शहर के नागरिक निगम क्षेत्र में भी ऐसा सफाई अभियान शुरू कर शहर को इंदौर जैसा मॉडल शहर बनाए और सभी जनप्रतिनिधि ऐसे ही हमारे शहर में आए या ना आए बस सफाई ऐसी हर माह होने लगे तो प्रथम स्थान पर धमतरी आ ही जाएगा। अपन धमतरी हमारी इस गंभीर मांग को जिला प्रशासन निगम प्रशासन अवश्य ध्यान दे। अब समय आ गया है यह लगातार अभियान शुरू किया जाए सफाई होती रहे और जनता भी जागरूक होती जाए अन्यथा कार्यवाही के लिए तैयार रहे यह मानसिकता के साथ हमे अपना नज़रिया बदला है और शहर को भी स्वच्छ स्वस्थ बनाने में सहयोग भी करना है हमारी संस्था जन जागरण सेवा समिति ने कई बार मोर झोला मोर साथ, सफाई हमारी जिम्मेदारी, कोरोना के समय भी जागरूकता अभियान चलाया और आगे भी पॉलीथिन के दुरुपयोग को लेकर जागरूकता लाने अभियान चलाया है चलाते रहेंगे। हमारा यह मानना है अपन धमतरी अपन जिम्मेदारी की सोच के साथ हमे जिम्मेदारी उठानी चाहिए।

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!