Uncategorized

केंद्रीय कृषि मंत्री, मुख्यमंत्री व उपमुख्यमंत्री का रंजना साहू व चेतन हिन्दूजा ने किया आत्मीय स्वागत

कहा किसानों की खुशहाली का नया अध्याय भाजपा की सरकार द्वारा लिखा जा रहा है


धमतरी। भाजपा सरकार ने किसानों की खुशहाली का नया अध्याय लिखा है। किसानों को सम्मान निधि की राशि देने केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, गृहमंत्री विजय शर्मा का धमतरी आगमन हुआ। इस अवसर पर उनका आत्मीय स्वागत पूर्व विधायक व वर्तमान भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष रंजना साहू व जिला भाजपा कोषाध्यक्ष चेतन हिन्दूजा द्वारा किया गया। इस अवसर पर रंजना साहू व चेतन हिन्दूजा ने कहा कि किसानों के चेहरे पर समृद्धि की मुस्कान के साथ कृषि आधारित देश की अर्थव्यवस्था को उन्नति के नए शिखर की ओर ले जाने का आत्मविश्वास नजर आया। जनता के भरोसे के साथ देश को विकास पथ पर आगे बढ़ाने के लिए आत्मविश्वास से लबरेज भाजपा सरकार विकास की नई बुलंदी को छूने अग्रसर है। किसानों की खुशहाली का नया अध्याय भाजपा की सरकार द्वारा लिखा जा रहा है। धमतरी में सम्मान निधि की राशि वितरण के अवसर ने हमें गौरवान्वित किया हैं। भाजपा सरकार का कृषि आधारित अर्थव्यवस्था को नई ऊँचाइयों पर ले जाने का संकल्प साफ़ दिख रहा है। जनता के भरोसे और विकास की गति को और तेज करने के लिए सरकार प्रतिबद्ध हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!