Uncategorized

श्यामाप्रसाद मुखर्जी वार्ड की सालों पुरानी मांग हुई पूरी : नाली निर्माण से मिलेगी गंदगी व बदहाल निकासी व्यवस्था से राहत

वार्डवासियों की मांग पर पार्षद कुशल लोढ़ा के निधि से होगा नाली निर्माण

वार्डवासियों की उपस्थिति में पार्षद श्री लोढ़ा ने सफाई मित्र से कराया भूमिपूजन

धमतरी। श्यामाप्रसाद मुखर्जी वार्ड में वार्डवासियों के मांगो के अनुरुप विकास कार्यो को गति दी जा रही है। विशेषकर वार्ड में स्वच्छता के क्षेत्र में विशेष ध्यान पार्षद कुशल लोढ़ा दिया जा रहा है। इस कड़ी में वार्ड में सालों से नाली निर्माण की आवश्यकता थी। इस आवश्यकता से वार्डवासियों ने पार्षद श्री लोढ़ा को अवगत कराया। जिसके पश्चात श्री लोढ़ा ने नाली निर्माण को स्वीकृति दिलाने प्रयास प्रारंभ किया। आखिरकार उनके प्रयासों से निर्माण की स्वीकृति मिली।जिसके पश्चात नाली निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया गया।
सामान्यत: किसी भी निर्माण कार्य का भूमिपूजन वरिष्ठ, गणमान्य नागरिकों व जनप्रतिनिधियों द्वारा किया जाता है लेकिन इन सबसे परे नई सोच के साथ नई पहल करते हुए पार्षद कुशल लोढ़ा ने वार्ड के सफाई मित्र से नाली निर्माण कार्य का भूमिपूजन कराया। जिससे न सिर्फ श्यामाप्रसाद मुखर्जी वार्ड में बल्कि एक अच्छा संदेश गया। वार्ड के मैत्री विहार कॉलोनी दुर्गा मंदिर महालक्ष्मी इन गेट से लेकर प्रियांशु गुप्ता निवास तक नाली निर्माण होगा। वार्डवासियों ने बताया कि वार्ड में नाली निर्माण की अत्यंत आवश्यकता थी। नाली निर्माण नहीं होने से गंदा पानी सड़क पर बहकर भर जाता था जिससे गंदगी पसरी रहती थी। अन्य नालियों में निकासी व्यवस्था बाधित रहती थी। ऐसे में उक्त नाली निर्माण की मांग वे लंबे समय से कर रहे थे। आखिरकार पार्षद श्री लोढ़ा के प्रयासों से नाली निर्माण कार्य शुरु हो रहा है। इससे स्वच्छता व निकासी के क्षेत्र में काफी राहत वार्डवासियों को मिलेगी।
वार्डवासियों की उम्मीदों पर खरा उतर रहे है कुशल लोढ़ा

उल्लेखनीय है कि श्यामाप्रसाद मुखर्जी वार्डवासियों ने जिन उम्मीदों के साथ निर्दलीय प्रत्याशी रहे कुशल लोढ़ा को अपना बहुमूल्य मत देकर विजयी बनाया था। उन उम्मीदों पर श्री लोढ़ा खरा उतर रहे है। वे वार्ड में मूलभूत सुविधाओं की बेहतरी के लिए हमेशा प्रयासरत रहते है। वार्ड में स्वच्छता पर विशेष ध्यान दे रहे है। वार्ड भ्रमण के दौरान वार्डवासियों से प्राप्त जानकारी के अनुसार उनकी मांगो के अनुरुप कार्यो को गति देते है। युवा तेज तर्रार व शिक्षित जनप्रतिनिधि होने के चलते पार्षद श्री लोढ़ा लगातार नवाचार पर भी विशेष ध्यान देते है। इसी के तहत वे वार्ड में हुए नाली निर्माण कार्य का भूमिपूजन सफाई मित्र से कराकर स्वच्छता के प्रति अपनी जागरुकता व प्रतिबद्धता को और मजबूत किया। उनके इस पहल की चहुओर सराहना हो रही है।

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!