Uncategorized

निगम का टैक्स वसूली अभियान शुरु : किराया जमा नहीं करने वाले 5 दुकान सील


धमतरी। निगम द्वारा जरुरत मंदों को आत्मनिर्भर बनाने नियम के तहत दुकान आंबटित किया गया है। इसमें कुछ लोग मनमानी करते हुए लंबे समय से किराया नहीं पटा रहे थे। ऐसे लोगो की कुंडली बना निगम प्रशासन सख्ती से कार्रवाई कर रही है। क्योकि समय पर किराया नहीं पटाने से निगम का काफी राजस्व नुकसान हो रहा था। इसी तारतम्य में शहरी क्षेत्र के विभिन्न स्थल के किराया नही पटाने वाले पांच दुकानदारों के दुकानों को सील किया गया। निगम के उक्त एक्शन मूड को देख ऐसे बकायादारों में हड़कंप मच गया है। दल प्रभारी मो. शेरखॉन ने बताया कि आयुक्त के निर्देश पर किराया नहीं पटाने पर दुकान सील की जा रही है। कार्रवाई से बचने उन्होने समय पर किराया पटाने की अपील दुकानदारों से की है। यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। पहले दिन पांच दुकानों को सील किया गया। इस अवसर पर चैतन्य सिंह चंदेल, कन्हैया मंडावी, कमलेश साहू, खिलावन रजक, सन्नी वाल्मिकी, सरिता सोना, कंचन साहू मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!