Uncategorized

गंगरेल के आसपास तेंदुआ कर रहा विचरण, सियार के शिकार के बाद बढ़ी दहशत

बीते तीन दिनो से कुछ स्थानों पर नजर आया तेन्दुआ, वन विभाग ने किया अलर्ट जारी


धमतरी। जिले में नगरी सिहावा क्षेत्र के जंगलो में तेन्दुए की मौजूदगी के प्रमाण मिलते रहे है. अब गंंगरेल के आसपास क्षेत्रो में तेन्दुएँ की चहल कदमी के सबूत मिले। जिससे लोगो में उत्सुकता के साथ दहशत बढ़ गई है। पिछले तीन दिनों से गंगरेल व मरादेव इलाके में तेंदुआ देखे जाने की चर्चा थी। आखिरकार तेन्दुएं द्वारा एक सियार के शिकार की सूचना मिल रही है।
ज्ञात हो कि गुरुवार की सुबह मरादेव बस्ती से लगे जंगल में सियार का शव मिला। माना जा रहा है कि जिसे तेंदुए ने अपना शिकार बनाया था। वन विभाग की टीम गश्त करने के साथ ही ग्रामीणों को सतर्क रहने की अपील कर रही है। गौरतलब है कि पिछले कुछ साल से बरारी व कोटाभर्री के आसपास आये दिन तेंदुए देखे जाने की खबर मिलती रही है। मंगलवार को ग्राम मरादेव स्थित चटर्जी आम बगीचा में एक तेंदुए को देखा गया हालांकि सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम ने सर्चिंग अभियान चलाया, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया, इसके बाद दूसरे दिन बुधवार को शाम करीब 5 बजे तेंदुए को गंगरेल व मरादेव के बीच कोकड़ीपारा बस्ती के पास देखा गया। गुरुवार को सुबह मरादेव बस्ती से लगे जंगल में एक सियार का शव बरामद हुआ, जिसके गले के मांस को किसी जानवर ने नोचकर खाया हुआ था। तेंदुआ द्वारा सियार का शिकार किये जाने की पुष्टि होने पर ग्रामीण और भी दहशत में आ गए है। शाम होने के बाद छोटे बच्चो व पालतू जानवरों को घर से बाहर रखने लोग घबराने लगे है। पंचायत की ओर से भी ग्रामीणों को सतर्क व रात में घर के भीतर रहने की अपील की गई है। धमतरी वन परिक्षेत्र के डिप्टी रेंजर राकेश तिवारी ने बताया कि गुरुवार को शाम मरादेव में गौठान के पास एक सियार का शव मिला, जिसका शिकार संभवत: तेंदुए द्वारा किया गया है। तेंदुए की मौजूदगी को देखते हुए आसपास के पूरे इलाके में अलर्ट जारी कर वन विभाग द्वारा गश्त किया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!