Uncategorized

महापौर को एमआईसी हेतु खाद्य विभाग द्वारा दिए गए अनेक सुझाव और सलाह

राज्य रजत जयंती महोत्सव पर अटल जी के प्रति आभार, प्रधानमंत्री मोदी के लिए धन्यवाद प्रस्ताव पारित


धमतरी. नगर निगम के खाद्य विभाग की बैठक विभागाध्यक्ष पिंटू यादव की अध्यक्षता में राजस्व शाखा में संपन्न हुई जिसमें नगर निगम क्षेत्र में संचालित होने वाले राशन दुकानों की व्यवस्था का संचालन सुचारु रूप से आम जनमानस के हित के अनुरूप हो इस पर जिला खाद्य विभाग को निर्देशित किए जाने हेतु महापौर रामू रोहरा के मेयर इन काउंसिल को अनेक सुझाव तथा सलाह प्रेषित किए गए हैं बैठक में विशेष रूप से सदस्य गणों जिसमें मेघराज ठाकुर एवं कुलेश सोनी द्वारा विशेष रूप से ध्यान आकर्षित कराया गया कि राशन दुकान समय पर ना खुल पाने के कारण हितग्राहियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है वही गरीबी रेखा के चावल के दुरुपयोग का मामला भी जोर-शुरू से उठाकर महापौर का ध्यान आकर्षित करने की बात कही गई है। ठंड के दिन में घरेलू उपयोग हेतु मिट्टी तेल की उपलब्धता के संबंध में कलेक्टर जिला प्रशासन को जन भावनाओं के अनुरूप त्वरित आदेश देने के लिए पत्राचार किया जावेगा वही बैठक के अंत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रजत जयंती महोत्सव पर धन्यवाद प्रस्ताव पास किया गया। बैठक में प्रमुख रूप से संतोष सोनकर, संजय देवांगन, मदन नेवारे, शैलेन्द्र रजक, चंद्रभागा साहू, योगेश लाल सामर्थ रणसिँह जित्तू यादव उपस्थित रहे अंत में बैठक का आभार व्यक्त उपायुक्त पी.सी. सार्वा द्वारा किया गया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!