Uncategorized

विधायक ओंकार साहू को मिली ओडिशा उपचुनाव में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी


धमतरी। विधायक ओंकार साहू ने ओडिशा उपचुनाव में नुआपाड़ा विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी घासीराम मांझी के पक्ष में चुनावी प्रचार-प्रसार हेतु उन्हें महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के लिये नियुक्त किए जाने पर प्रदेश कांग्रेस नेतृत्व के प्रति आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया । उन्होंने कहा कि यह जिम्मेदारी न केवल उनके लिए गौरव का विषय है, बल्कि यह कांग्रेस पार्टी की विचारधारा और उनके कार्य के प्रति पार्टी नेतृत्व के विश्वास का प्रतीक भी है। विधायक ओंकार साहू ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने सदैव आम जनता की भावनाओं और आकांक्षाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। आज जब देश में लोकतांत्रिक मूल्यों और जनसरोकारों की रक्षा का प्रश्न उठ खड़ा हुआ है, तब हर कार्यकर्ता का कर्तव्य है कि वह कांग्रेस के सिद्धांतों, नीतियों और आदर्शों को जन-जन तक पहुँचाए। उन्होंने कहा कि वे पूर्ण समर्पण के साथ नुआपाड़ा क्षेत्र के प्रत्येक मतदाता तक कांग्रेस पार्टी का संदेश पहुँचाने का प्रयास करेंगे। उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस प्रत्याशी घासीराम मांझी जी एक जमीनी, ईमानदार और संघर्षशील नेता हैं, जिन्होंने सदैव आम जनता की समस्याओं को मुखरता से उठाया है। नुआपाड़ा की जनता उनके सादगीपूर्ण व्यक्तित्व और जनसेवा के जज़्बे से भलीभाँति परिचित है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!