Uncategorized

पं. दीनदयाल उपाध्याय जयंती पर ‘मोर बूथ-मोर अभियान’ के अंतर्गत सदस्यता अभियान का आयोजन

आमदी-पं. दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा नगर पंचायत आमदी के पांच बूथों में ‘मोर बूथ-मोर अभियान’ के तहत विशेष सदस्यता अभियान का आयोजन किया गया। इस अभियान का उद्देश्य पं. दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय और एकात्म मानववाद के विचारों को जन-जन तक पहुँचाना और संगठन को बूथ स्तर पर सुदृढ़ करना था अभियान के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने नगर के प्रत्येक बूथ पर जाकर स्थानीय नागरिकों को भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा से अवगत कराया और नए सदस्यों को पार्टी में सम्मिलित किया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने पं. दीनदयाल उपाध्याय के जीवन और उनके द्वारा बताए गए सिद्धांतों पर विस्तार से चर्चा की, तथा उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।सदस्यता अभियान के दौरान स्थानीय नेताओं, जनप्रतिनिधियों, और कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर नागरिकों से संवाद किया और उन्हें पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों के बारे में जानकारी दी। इस अभियान ने पार्टी संगठन को बूथ स्तर पर और भी सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।इस अवसर पर हेमन्त माला अध्यक्ष नगर पंचायत आमदी, उपाध्यक्ष तेजराम साहू और पार्षदगण उमानंद कुंभकार, कोमल यादव, सुनीता कृपाल साहू, प्रेम साहू, लक्ष्मी जितेन्द्र पटेल, लिखेश्वरी साहू,बुथ अध्यक्ष नारायण मटियारा, जितेन्द्र पटेल, प्रेम साहू, भूषण साहू, टीकाराम साहू व किशोर कुंभकार, रेवत साहू ,चिंताराम से उपस्थित थे

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!