Uncategorized

छत्रपति शिवाजी महाराज क़े भव्य शोभायात्रा पर हिन्दू जागरण मंच ने पुष्पवर्षा कर किया स्वागत

शहर में छत्रपति शिवाजी महाराज के 397जयंती समारोह पर मराठा समाज धमतरी द्वारा भव्य शोभायात्रा निकाली गई , जो कि शहर के मध्य से गुजरी, हिंदू जागरण मंच धमतरी द्वारा शहर के बालक चौक पर छत्रपति शिवाजी महाराज की शोभायात्रा पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। उक्त अवसर में वरिष्ठ समाज सेवी मोहन लाल साहू, प्रांत युवा प्रमुख दीपक सिंह ठाकुर ने वीर शिवा जी के आदर्शो को याद किया तथा हिंदू जागरण मंच जिला संयोजक पुरुषोत्तम निषाद जी महाराज के संघर्ष और राष्ट्र के लिए किए बलिदान को याद किया , स्वागत में हिंदू जागरण मंच के जिला सहसंयोजक डाकेश्वर साहू, प्रतीक सोनी, चित्रेश साहू, जिला युवा आयाम प्रमुख सत्यम सिन्हा, सर्व हिंदू समाज अध्यक्ष महेश रोहड़ा,सदस्य दिलीप पटेल, नन्दू जसवानी , भावेश धीवर, शिवांश पटवा, विनय , प्रांजल एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे.

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!