Uncategorized

निगम पहुंचे विधायक सुनील सोनी, की महापौर रामू रोहरा के कार्यों की सराहना

धमतरी। पूर्व सांसद एवं रायपुर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुनील सोनी शुक्रवार को धमतरी नगर निगम कार्यालय पहुंचे इस दौरान महापौर रामू रोहरा ने उनका पुष्पगुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत किया। निगम कार्यालय में आयोजित इस मुलाकात के दौरान भाजपा पार्षद, पार्टी पदाधिकारी एवं निगम के जनप्रतिनिधि बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।विधायक सुनील सोनी ने महापौर रामू रोहरा एवं निगम के जनप्रतिनिधियों से शहर में चल रहे विकास कार्यों, निगम की कार्यप्रणाली तथा संगठनात्मक गतिविधियों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने निगम क्षेत्र में सड़क, नाली, पेयजल, स्वच्छता, सौंदर्यीकरण तथा नागरिक सुविधाओं के विस्तार के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी ली।श्री सोनी ने महापौर रामू रोहरा के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि धमतरी नगर निगम अपने विकास कार्यों और जनहितकारी योजनाओं के कारण प्रदेश स्तर पर अपनी अलग पहचान बना रहा है। उन्होंने कहा कि राजधानी रायपुर में भी धमतरी नगर निगम की कार्यशैली और विकास कार्यों की चर्चा होती है, जो यहां की टीम के समर्पण और प्रतिबद्धता को दर्शाता है।उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों का मुख्य उद्देश्य नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना और शहर का समग्र विकास करना है। धमतरी निगम इस दिशा में निरंतर कार्य कर रहा है, जिससे नागरिकों का विश्वास भी मजबूत हुआ है। उन्होंने निगम की टीम से कहा कि विकास कार्यों की गति इसी प्रकार बनाए रखें, जिससे धमतरी शहर प्रदेश के अग्रणी नगरों में शामिल हो सके।इस अवसर पर महापौर रामू रोहरा ने विधायक सुनील सोनी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन एवं सहयोग से शहर में विकास कार्यों को और गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि नगर निगम द्वारा सभी वार्डों में समान रूप से विकास कार्य कराए जा रहे हैं, जिसमें सड़क निर्माण, नाली निर्माण, पेयजल व्यवस्था, स्वच्छता एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं को प्राथमिकता दी जा रही है।
निगम कार्यालय में आयोजित यह मुलाकात सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई, जिसमें शहर के विकास और जनहित से जुड़े विषयों पर सकारात्मक चर्चा हुई।

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!