आईपीएल की तर्ज पर बॉक्स क्रिकेट,धमतरी क्रिकेट के नए फॉर्मेट का सूत्रधार बनेगा-प. राजेश शर्मा
अयोध्या कप की नीलामी पूरी,10 से मुकाबले,एक्स्ट्रा अट्रैक्शन में डांसिंग एम्पायर

धमतरी में अयोध्या कप सीजन – 1 की तैयारी पूरी हो गई है जिसका ऑक्शन 30 अक्टूबर को हुआ, इसमे 10 टीमों के बीच और 107 खिलाड़ी शामिल हुए, राधा कृष्ण भवन में आयोजित नीलामी में पूरे शहर के साथ आसपास के जिलों के खिलाड़ियों ने भी अपना नाम पंजीकृत किया था जिसमें से 100 खिलाड़ियों ने इस प्रतियोगिता में अपना जगह बनाया और साथ ही बाकि 7 खिलाड़ी अनसोल्ड रह गए।ये स्पोर्ट्स का मेगा इवेंट है जो कि यंग स्टार क्रिकेट क्लब के द्वारा करवाया जा रहा है, और धमतरी शहर में पहली बार आईपीएल के तर्ज पर ये आयोजन होगा, आगामी 10 नवंबर से 16 नवंबर तक मुकाबले होंगे। सभी टीमों में ऑक्शन के माध्यम से 10-10 खिलाड़ी लिये गए और साथ ही सभी टीमों को बैलेंस करने के लिए आयोजन समिति ने खिलाड़ियों का कैटिगरी के हिसाब से सभी टीमों को बराबर प्लेयर्स दिया है जिससे प्रतियोगिता में सारे मैच रोमांचक होंगे, ऑक्शन मे सभी टीमों के मालिक एवं कप्तान उपस्थित रहे।
ऑक्शन प्रकिया को महवीर पारख ने सम्पन कराया, ओनर स्काई तर्फ इस प्रतियोगिता के टीम का नाम एवं टीम का ओनर झंकार कण्ट्रक्शन एंड प्रॉपर्टीज ( ओनर – झंकार सिन्हा ) किंग्स राइडर ( ओनर – लकी डागा ) जितेश चैलेंजर ( ओनर – जितेश सिन्हा ) कनक आभूषण ( ओनर – एवंत गोलछा ) आर डी किंग्स ( रोहित ध्रुव) रॉयल स्ट्राइकर ( उमेश रात्रे )पंजाब 11 ( शैंकी छाबड़ा ) रॉयल हिटर्स ( अंकित अग्रवाल & सोमदत्त गोयल ) दिनेश ऑटो ( दिनेश मारकंडे )
ए क़े वारियर्स ( आकाश कटारिया एंड कुणाल लोढ़ा ) है.इन 10 टीमों को 5-5 के 2 ग्रुप मे भाटा गया है जिनके बिच मे 4-4 लीग मैच होंगे और 2-2 टीम सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करेंगी।
साथ ही सभी टीमों को टीम जर्सी आयोजन समिति के द्वारा दिया जाएगा।इस प्रतियोगिता मे नेशनल लेवल के पुरे इंडिया मे मशहूर डांसिंग अंपायर जो की ओड़िशा से आएंगे और भी आयोजन मे अपनी अपनी भूमिका देंगे एवं डांस से दर्शकों एवं खिलाड़ियों को अनोखा एहसास देंगे।प्रतियोगिता मे प्रथम स्थान मे रहने वाली टीम को 1 लाख व विनर ट्रॉफी, द्वितीय स्थान मे रहने वाली टीम को 50 हजार व रनर अप ट्रॉफी, तृतीय स्थान मे रहने वाली टीम को 30 हजार व कप, चतुर्थ स्थान मे रहने वाली टीम को 20 हजार व कप नगदी दिया जाएगा साथ अन्य आकर्षक पुरस्कार भी दिया जाएगा मैन ऑफ़ द सीरीज- 10 हजार व कप,मैन ऑफ द मैच फाइनल – 5 हजार व कप,मैन ऑफ़ द मैच सेमी फाइनल 3 हजार व कप,बट्स बैट्समैन – 5 हजार व कप,बट्स बॉलर – 5 हजार व कप दिया जायेगा.आयोध्या कप के संरक्षक पंडित राजेश शर्मा ने कहा कि धमतरी क्रिकेट इस नए और लोकप्रिय फॉर्मेट का सूत्रधार बनेगा, इस से धमतरी की क्रिकेट प्रतिभाओं को बेहतर माहौल बेहतर अवसर मिलेगा।आयोजन को सफल बनाने के लिए अपना विशेष योगदान दे रहे, अध्यक्ष यंगस्टर क्रिकेट क्लब रघुवीर बघेल की पूरी टीम एवं योगेश रायचुरा सर एवं महा वीर पारख, नकुल शर्मा, रिंकू रजक. गुंजन यादव, जयेश सर्वा, टूर्नामेंट को मार्गदर्शन कर रहे हैं.

