Uncategorized

भखारा में हुआ प्रेरक प्रबोधन सत्यम् शिवम् सुन्दरम् कार्यक्रम का आयोजन

मूलचंद सिन्हा
कुरुद। नगर पंचायत भखारा भठेली में बोल बम सेवा समिति के तत्वावधान में संस्था के संरक्षक कुरूद विधायक अजय चन्द्राकर के विशेष सहयोग से वृंदावन से पधारे पूज्य अतुल कृष्ण महाराज द्वारा एक दिवसीय आयोजन सत्यम शिवम् सुंदरम् कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान भोलेनाथ, श्रीराम चन्द्र, व्यासपीठ का पूजन अर्चना कर भखारा क्षेत्र के स्वागत समिति के पदाधिकारियों, नेतागणो और गणमान्य की उपस्थिति में हुआ। पश्चात एकदिवसीय आयोजन राष्ट्रवाद पर प्रेरक प्रबोधन सत्यम शिवम् सुंदरम् दिव्य कथा का आयोजन संपन्न हुआ। भीमदेव साहू एवं पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष कुरुद ज्योति चन्द्राकर द्वारा महाराज जी का स्वागत करते हुए ऐसे विराट और दिव्य कार्यक्रम कराने के लिए संस्था के संरक्षक अजय चन्द्राकर का धन्यवाद ज्ञापित किये।

इस अवसर पर आयोजन में श्रीमती प्रतिभा अजय चन्द्राकर, बोल बम सेवा समिति के अध्यक्ष भानु चन्द्राकर, नगर पंचायत भखारा अध्यक्ष पुष्पलता देवांगन, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष ज्योति चन्द्राकर, कार्यक्रम के संयोजक हरख जैन, वरिष्ठ नागरिक भीमदेव साहू, रामस्वरूप साहू, आनंद यदु, पूर्व जनपद अध्यक्ष रामगोपाल देवांगन, पूर्णिमा साहू, पूर्व जनपद उपाध्यक्ष छत्रपाल बैस, नारायण गिरी गोस्वामी, हरीश साहू, गिरिराज सोन, चुडामनी साहू, झम्मन साहू, दीनानाथ साहू, मोरजध्वज साहू, पुरुषोत्तम सिन्हा, संरपच कन्हैया सिन्हा, अनिरुद्ध देवांगन, दीजेन्द्र साहू, अभिषेक सिन्दे, राजु सेन, रामकृष्ण नेताम उपस्थित रहे। कार्यक्रम मंचीय संचालन हरख जैन, भूपेन्द्र यादव एवं आभार प्रदर्शन रामगोपाल देवांगन ने किया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!