Uncategorized

गायत्री शक्तिपीठ धमतरी में सुपर सौ कार्यकर्ताओं का एक दिवसीय नेतृत्व विकास प्रशिक्षण शिविर का आयोजन


धमतरी। उपजोन रायपुर द्वारा गायत्री शक्तिपीठ धमतरी में सुपर सौ कार्यकर्ताओं का एक दिवसीय नेतृत्व विकास प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। जिला समन्वयक दिलीप नाग ने बताया कि प्रशिक्षण के माध्यम से कार्यकर्ताओं में छिपी हुई योग्यता, प्रतिभा और क्षमता को उभारना है। उनकी शारीरिक, मानसिक, भावनात्मक और आध्यात्मिक दक्षता का विकास करना है। जिससे यही कार्यकर्ता गांवों में पहुंच कर गुरुदेव के ग्राम तीर्थ की योजना को सफल बना सके। रायपुर से पहुंचे हुए कुशल अनुभवी प्रशिक्षकगण सीपी साहू उपजोन समन्वयक, सूरज प्रकाश लांबा जन्म शताब्दी प्रभारी एवं प्राणेश विश्वास बाल संस्कार शाला विशेषज्ञ द्वारा बताया गया कि गुरुदेव के समाज सुधार एवं संस्कार वान समाज के निर्माण के लिए उनके सप्त क्रांति आंदोलन साधना, शिक्षा, नारी जागरण, पर्यावरण संरक्षण, स्वास्थ्य संवर्धन, कुरीति उन्मूलन एवं स्वावलंबन को जन जन तक पहुंचाना होगा। प्रत्येक गांव में साप्ताहिक यज्ञ, समूह साधना, वक्षारोपण, बाल संस्कार शाला, नशा मुक्ति अभियान चला कर लोगों के जीवन में खुशहाली लाया जा सकता है। प्रशिक्षकों द्वारा कार्यकर्ताओं को क्षेत्रों में पहुंच कर गुरु कार्य करने के लिए प्रेरित एवं प्रोत्साहित किया गया, एवं 20 टोलियों का गठन किया गया। राजकुमार साहू, ब्लाक समन्वयक उगेश बंसोर एवं शेखन साहू को सुपर सौ कार्यकर्ता तैयार करने हेतु प्रभारी बनाया गया है। कार्यक्रम का संचालन जिला समन्वयक दिलीप नाग एवं नारायण कौशिक ने एवं आभार प्रदर्शन शक्तिपीठ धमतरी के प्रमुख प्रबंध ट्रस्टी खिलेश्वरी किरण ने किया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!