Uncategorized

दो दिन से लापता लड़की की नहर में मिली लाश


धमतरी। आज सुबह नहर में एक लकड़ी की लाश मिली। सूचना पर पुलिस व वरदान एम्बुलेंस सेवा संस्था के शिवा प्रधान, हेमंत साहू, महेन्द्र साहू, पप्पु साहू, खिलावन साहू के सहयोग से शव को पानी निकालकर जिला अस्पताल पहुंचाया गया।
मिली जानकारी के अनुसार ग्राम बोडऱा नहर किनारे एक लड़की की लाश मिली। बताया जा रहा है कि उक्त लड़की का नाम सोनल सालुंके है, जो कि विंध्यवासिनी वार्ड धमतरी निवासी है। दो दिन से घर से लापता थी। जिसकी गुमशुदगी कोतवाली थाने में दर्ज कराई गई थी। फिलहाल पुलिस द्वारा जांच की जा रही है साथ ही चर्चा भी हो रही है कि यह हत्या है या आत्महत्या? खैर पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो पायेगा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!