Uncategorized

कार्यशील युवा तैयार करें आई टी आई – हरख जैन

आई टी आई, मुक्तिधाम, गौठान,वार्ड 1 एवं 2 तालाबों का किया निरीक्षण

विधायक अजय चंद्राकर के नगर पंचायत प्रतिनिधि हरख जैन ने सिलघट रोड स्थित औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) का निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ समाज सेवा दुलार सिन्हा भी मौजूद रहे। हरख जैन ने संस्थान में मौजूद सुविधाओं, अधोसंरचना, मशीनरी, कक्षाओं और विद्यार्थियों को मिलने वाली प्रशिक्षण सुविधाओं का बारीकी से अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान आईटीआई के प्रशिक्षुओं से सीधा संवाद करते हुए उनकी पढ़ाई, प्रशिक्षण, रोजगार की संभावनाओं और समस्याओं के बारे में जानकारी ली।विद्यार्थियों ने उन्हें मशीनों की कार्यक्षमता, शिक्षक उपलब्धता और प्लेसमेंट जैसी कुछ अहम चुनौतियों से अवगत कराया । उन्होंने आईटीआई प्रशासन को निर्देश दिए कि संस्थान की शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार लाया जाए तथा जहां आवश्यकता हो वहां तत्काल मरम्मत और संसाधनों की पूर्ति की जाए। उन्होंने प्रयोगशालाओं में कार्यरत उपकरणों की स्थिति की समीक्षा करते हुए यह सुनिश्चित करने को कहा कि सभी उपकरण क्रियाशील और अद्यतन तकनीक के अनुरूप हों, ताकि छात्रों को बेहतर व्यावसायिक प्रशिक्षण मिल सके। उन्होंने कहा कि सरकार युवाओं को कौशल युक्त बनाने के लिए विभिन्न योजनाओं पर कार्य कर रही है, ऐसे में आईटीआई की भूमिका महत्वपूर्ण है। संस्थान में अनुशासन, साफ-सफाई, नियमित कक्षाएं और प्रशिक्षुओं की उपस्थिति पर विशेष ध्यान देने के निर्देश भी दिए गए। छात्र छात्राओं को सामाजिक दायित्व की भी जानकारी देकर प्रयोगात्मक कार्य के लिए प्रेरित किया। वृक्षारोपण,स्वच्छता कार्य, वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम बनाने , पुण्य श्लोक अहिल्या देवी होलकर की जीवनी बताने, अन्य रचनात्मक एक्टिविटीज पर भी ध्यान देने प्रोत्साहित किया।
समाजसेवी दुलार सिन्हा ने भी छात्रों को अनुशासन, आत्मनिर्भरता और बेहतर भविष्य निर्माण के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि तकनीकी शिक्षा युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने का सशक्त माध्यम है और इसके लिए संस्थानों की गुणवत्ता सर्वाेपरि है।निरीक्षण के दौरान आईटीआई प्रभारी प्राचार्य एवं अन्य अधिकारी प्रशिक्षक उपस्थित रहे।औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था भखारा में मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना के तहत असिस्टेंट इलेक्ट्रिशियन, कम्प्यूटर ऑपरेटर फिटर, वेल्डर में प्रशिक्षण दिया जा रहा है। आई टी आई छात्रों को उद्योगों के अनुसार कौशल आधारित प्रशिक्षण प्रदान करता है, जिससे वे नौकरी के लिए तैयार हो सकें।सौरभ व्योमेश साव प्राचार्य होमेन्द्र कुमार प्रशिक्षण अधिकारी कविन्द्र साहू प्रशिक्षण अधिकारी लाकेश कुमार राउत प्रशिक्षण अधिकारी
श्रीमति ज्योत्सना सहारे,प्रशिक्षण अधिकारी धनेश कुमार साहू,सहायक ग्रेड- 1 ऐश्वर्य सिंह कैवर्त्य सहायक ग्रेड 2 राजूराम भटपहरी,सहायक ग्रेड- 3 मनीष कुमार ध्रुव साहू,रामअवतार,ओंकार सोनी, वेदप्रकाश रावटे,मेहमान प्रवक्ता महेन्द्र कुमार साहू गिरधारी लाल साहूआदि उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!