खुद को बजरंग दल एवं पुलिसकर्मी बताकर लूटपाट व अपहरण करने वाले 2 फरार आरोपी गिरप्त मे
मगरलोड पुलिस की लगातार कार्यवाही से 5 आरोपियों पर शिकंजा, फरार विकास आडिल एवं साहिल अली गिरफ्तार

आरोपियों ने की थी 43,800 रूपये की लूट,पूर्व में 3 आरोपी गिरफ्तार, कार-मोबाइल सहित 7.58 लाख रूपये की संपत्ति जब्त
3 मार्च 2026 को प्रार्थी देवेन्द्र कुमार मारकण्डे, निवासी छाती थाना कुरुद, अपने साथियों फगेश्वर कुमार, लक्ष्मण यादव, लीलेश कुमार एवं दुर्गेश कुमार के साथ पिकअप वाहन से बछड़ों को लेकर मुड़केरा जा रहे थे।
इसी दौरान आलेखुंटा- सिंगपुर मार्ग पर सफेद रंग की स्विफ्ट कार में सवार आरोपियों द्वारा उनका रास्ता रोक लिया गया। आरोपियों ने स्वयं को बजरंग दल एवं पुलिस वाला बताकर प्रार्थी एवं उसके साथियों को डराया-धमकाया तथा गाली-गलौज एवं मारपीट की।आरोपियों द्वारा प्रार्थी का अपहरण कर उसे दुगली की ओर ले जाया गया। रास्ते में आरोपियों ने प्रार्थी से नगद 13,800 रूपये तथा फोनपे के माध्यम से 30,000 रूपये जबरन ट्रांसफर करवाए। इस प्रकार आरोपियों द्वारा कुल 43,800 रूपये की लूट की गई।
प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना मगरलोड में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।पूर्व में 3 मुख्य आरोपी गिरफ्तार, 7.58 लाख रूपये की संपत्ति जब्त को गई है.प्रकरण में मगरलोड पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए घटना में शामिल 03 मुख्य आरोपियों ओमकार कुर्रे, 40 वर्ष, चांद कुर्रे, 19 वर्ष, राहुल कुर्रे, 26 वर्ष सभी निवासी ग्राम पाईकभाठा, थाना सिहावा, जिला धमतरी, को 6 मार्च को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा जा चुका है।पूर्व में गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मारुति स्विफ्ट कार, कीमत लगभग 7,00,000 रूपये,2 नग मोबाइल फोन, कीमत लगभग 57,000 रूपये, लूटी गई रकम में से शेष 1,000 रूपये नगद सहित कुल 7,58,000 रूपये की संपत्ति बरामद कर विधिवत जप्त की गई थी।वर्तमान मे.गिरफ्तार फरार आरोपी विकास आडिल, 22 वर्ष, पिता लोकनाथ आडिल, साहिल अली, 23 वर्ष, पिता गफरू अली, निवासी ग्राम पाईकभाठा, थाना सिहावा है.

