जनसेवा, सुशासन एवं राष्ट्र निर्माण के संकल्प को समर्पित 12 साल बेमिसाल कार्यक्रम के तहत सोरिद स्थित भोलेनाथ मंदिर मे बुधवार को होंगी विशेष पूजा अर्चना व छाँछ वितरण

सलज अग्रवाल ,समस्त सदस्य नव जागृति दुर्गा उत्सव समिति ,सोरिद वासियो व भारतीय जनता पार्टी व्यापार प्रकोष्ठ द्वारा की गई है उपस्थिति की अपील
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सफल नेतृत्व में राष्ट्र निरंतर विकास एवं जनकल्याण के नए आयाम स्थापित कर रहा है। प्रधानमंत्री के लगातार 12 वर्षों के जनसेवा, सुशासन एवं राष्ट्र निर्माण के संकल्प को समर्पित 12 साल बेमिसाल कार्यक्रम के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी व्यापार प्रकोष्ठ द्वारा विशेष पूजा-अर्चना एवं जनसेवा कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।
इस अवसर पर सोरिद नगर स्थित भोलेनाथ मंदिर में भगवान शिव की पूजा-अर्चना कर यह प्रार्थना की जाएगी कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसी प्रकार राष्ट्रसेवा करते रहें तथा देशवासियों को अपना नेतृत्व एवं आशीर्वाद प्रदान करते रहें कामना की जाएगी.पूजा-अर्चना के उपरांत भीषण गर्मी को ध्यान में रखते हुए आमजन के लिए शीतल छाछ वितरण कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया है। शिव मंदिर,
सोरिद नगर दोपहर 12 बजे पूजा-अर्चना एवं विशेष प्रार्थना, दोपहर 12:30 बजे से विशाल छाछ वितरण कार्यक्रम होगा.
भारतीय जनता पार्टी व्यापार प्रकोष्ठ के सभी सम्मानित कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों, व्यापारियों एवं नागरिक बंधुओं से सलज अग्रवाल ,समस्त सदस्य नव जागृति दुर्गा उत्सव समिति एव सोरिद वासियो व भारतीय जनता पार्टी व्यापार प्रकोष्ठ जिला धमतरी द्वारा
आग्रह किया गया है कि अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाएं तथा जनसेवा के इस पुण्य कार्य में सहभागी बनें।

