Uncategorized

मोदी जी के नेतृत्व में 12 सालों में देश ने राजनीतिक, आर्थिक, रक्षा, विदेश नीति, जनकल्याण, जीडीपी, आत्मनिर्भरता में रचे कीर्तिमान – पं. राजेश शर्मा

प्रधानमंत्री के रुप में 12 वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने पर हनुमान मंदिर में हुई महाआरती व महाप्रसादी वितरण


धमतरी । पुराना बस स्टेंड के दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर में मंगलवार को देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 12 साल पूरा करने पर विशेष महाआरती का आयोजन धर्मप्रेमी समाजसेवी और भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य पं राजेश शर्मा के द्वारा किया गया। पीएम मोदी ने भारत के सबसे ज्यादा दिनो तक प्रधानमंत्री रहने का नया रिकार्ड भी स्थापित किया है, इस से पहले ये रिकार्ड पं जवाहर लाल नेहरू के नाम था। पं राजेश शर्मा ने कहा ये 12 साल समय न सिर्फ भाजपा और भाजपाईयो के लिये ऐतिहासिक रहा बल्कि देश के राजनीतिक, आर्थिक, रक्षा, विदेश नीति, जनकल्याण, विदेशी निवेश, जीडीपी, आत्मनिर्भरता में भी मोदी के नेतृत्व में भारत ने कई कीर्तिमान रचे है। इन्ही 12 सालो में भारत विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था भी बना है, जो पहले विश्व में 11 वे नंबर पर था। मोदी ने 12 साल में एक दिन की भी छुट्टी नहीं ली, वो दिन में 18 घंटे काम करते रहे, और परिणाम आज पूरी दुनिया देख रही है। उनके नेतृत्व में भारत का लोहा पूरी दुनिया ने माना, वे विश्व के एक मात्र ऐसे राष्ट्र प्रमुख है, जिन्हे सबसे ज्यादा देशो ने अपने यहां का सर्वोच्च नागरिक सम्मान दिया है। पंडित शर्मा ने आगे कहा कि अब ये देश मोदी के नेतृत्व में भारत को 2047 तक विकसित और आत्मनिर्भर भारत बनाने के संकल्प के ब्लूप्रिंट पर काम कर रहा है, ये संकल्प भी सिद्ध होगा। हर दिन हर सप्ताह हर महिने कोई न कोई उपलब्धि देश हासिल कर रहा है। इस से देश के लोगो में उत्साह और आशा का ग्राफ लगातार उपर ही जाता गया है और यही सारे कारण है कि,चाहे लोक सभा के चुनाव हो या किसी राज्य के भाजपा लगातार विजय विजय प्राप्त कर रही है। धर्मप्रेमी समाजसेवी और हिंदुत्व के प्रखर वक्ता सनातन धर्म प्रचारक पं राजेश शर्मा ने नरेंद्र मोदी के शतायु होने की कामना करते हुए, मंगलवार को हनुमान मंदिर में महाआरती और महा प्रसादी का आयोजन किया, इसमे 11 सौ लोगो को प्रसाद के रूप में भोजन प्रदान किया गया। हनुमान मंदिर और घड़ी चौक तक शानदार रंगोली सजाई गई, जिसमें शुभता के प्रतीक और भाजपा के प्रतीक चिन्ह कमल फूल को कलाकारो ने आकर्षक ढंग से बनाया। इस रंगोली के साथ लोग सेल्फी लेते भी दिखाई दिये। इस अनोखे महाआरती के आयोजक और भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य पं राजेश शर्मा ने कहा कि, ये 12 साल सिर्फ समय की गणना नहीं है, सिर्फ विकास की लंबी फेहरिस्त की गिनती नहीं है। यह 140 करोड़ लोगो के कल्याण, उनकी सेवा, विकास और सुशासन की मिसाल है। स्वच्छता से लेकर जनधन खाता, किसान सम्मान निधि से लेकर ड्रोन दीदी तक सब अंतिम पंक्ति में खड़े करोड़ो देशवासियो के कल्याण का प्रमाण है। 25 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर निकले। ये निचले तबके का विश्वास जीतने का काम किया। इस अवसर पर श्याम अग्रवाल राजेंद्र शर्मा शशि पवार प्रकाश शर्मा महेंद्र खंडेलवाल पिंटू यादव कीर्तन मीनपाल हेमलता शर्मा निलेश लूनिया कविन्द्र जैन प्रवीण जैन पटेल नील पटेल चंद्रकला पटेल कल्पना रनसिंह संगीता जगताप बलराम साहू मुरारी यदु योगेश रायचुरा, पप्पू शिंदे पप्पू पंजवानी सुनील लुनावत, शुभांक मिश्रा सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
प्रधानमंत्री की प्रेरणा से सेवा व सुशासन को कर रहे सार्थक

उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देश दुनिया के करोड़ो लोगो के प्रेरणा स्त्रोत है। इनमें समाजसेवी पं. राजेश शर्मा भी शामिल है। राजेश शर्मा ने प्रधानमंत्री के सेवा सुशासन कार्यो से प्रेरणा लेकर धमतरी में कई उल्लेखनीय कार्य किये है। बता दे कि श्री शर्मा लगातार सक्रिय है। अपने सेवा भावी व उल्लेखनीय कार्यो से समाज के विभिन्न वर्ग की सेवा में जुटे हुए है। उन्होने होनहार छात्र-छात्राओं का भविष्य संवारने की दिशा में सराहनीय प्रयास करते हुए प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी हेतु नि:शुल्क कोचिंग का संचालन किया था। शिक्षा के साथ-साथ संस्कार पर भी जोर दिया। था। मातृशक्तियों, मितानिनो बहनों का सम्मान, जरुरमंद को मद्द धार्मिक व सांस्कृतिक आयोजन जैसे कई कार्यक्रम के माध्यम से सेवा व सुशासन को सार्थक कर चुके है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!