Uncategorized

महापौर रामू रोहरा क़े प्रयासों से मिली विकास की एक और बड़ी सौगात: देमार-तरसींवा मार्ग चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण हेतु 835.83 लाख की मिली स्वीकृति

महापौर रामू रोहरा ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव सांय, उप मुख्यमंत्री अरुण साव का जताया आभार

स्वीकृति दिलाने मे अहम् भूमिका निभाने वाले रामू रोहरा का भाजपाइयों व निगम पार्षदों ने किया धन्यवाद ज्ञापित

महापौर रामू रोहरा क़े प्रयासों से आज धमतरी विस क्षेत्र मे विकास की एक और बड़ी सौगात मिली है.वर्ष 2024-25 के बजट में शामिल जिला धमतरी के देमार-तरसींवा मार्ग 4.90 किमी. का चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण निर्माण कार्य की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है.राज्य शासन द्वारा कार्य के लिये र 835.83 लाख (रूपये आठ करोड़ पैंतीस लाख तिरासी हजार मात्र) की प्रशासकीय स्वीकृति दी गई है.उक्त स्वीकृति पर महापौर रामू रोहरा ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव सांय उप मुख्यमंत्री अरुण साव का आभार जताया है. वहीं स्वीकृति दिलाने मे अहम् भूमिका निभाने वाले महापौर रामू रोहरा का भाजपा जिला महामंत्री महेन्द्र पंडित शहर अध्यक्ष पवन गजपाल सहित बड़ी संख्या मे भाजपाइयों व निगम पार्षदों ने आभार जताते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया है.

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!