Uncategorized

गौ माता की सेवा कर बनाया प्रधानमंत्री का जन्मदिन यादगार,नगर निगम सभापति द्वय नरेंद्र रोहरा एवं विजय मोटवानी द्वारा अर्जुनी गौठान मे सेवा कार्य

भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष द्वय सांसद रूपकुमारी चौधरी एवं पूर्व विधायक रंजना साहू भी हुए शामिल

प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर गौ सेवा जैसे परमार्थ कार्य से जुड़ना सौभाग्य – रंजना साहू

गाय विश्व माता है और गौ सेवा परम धर्म – प्रकाश बैस

धमतरी -: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जनप्रतिनिधि भाजपा कार्यकर्ता एवं समाजसेवी संस्थाएं सभी अपने अपने स्तर पर सेवा कार्य से जुड़ रहे हैं,यहाँ सुबह से स्वच्छता अभियान एवं रक्तदान शिविर चल रहे हैं वहीं प्रधानमंत्री के दीर्घायु के लिए भाजपाइयों ने गौ माता की सेवा की,धमतरी के अर्जुनी गौठान में गौ माता की सेवा का अनोखा कार्यक्रम रखा गया जहाँ गौ माता को ककड़ी खीरा और चारा खिलाकर सेवा की गई,नगर निगम सभापति द्वय नरेन्द्र रोहरा एवं विजय मोटवानी द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष पूर्व विधायक रंजना साहू जिलाअध्यक्ष प्रकाश बेस भी शामिल हुए उक्त अवसर पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती रंजना साहू प्रकाश बैस ने कहा प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर गौ सेवा जैसे परमार्थ कार्य से जुड़ना सौभाग्य की बात है,हर मनुष्य की तीन मां होती है। एक जननी माता हमे जन्म देती है, दूसरी गाय माता हमे पालती है इनके दूध से हमे पोषण मिलता है और तीसरी धरती माता के गोद में हम खेल कर बड़े होते हैं। इस तरह तीनों माता मिलकर अपने बच्चे का पालन पोषण करती है और प्रधानमंत्री जी के जन्मदिन पर जननी की सेवा जैसा पुण्य कार्य हमारे जनप्रतिनिधि कर रहे हैं। नगर निगम सभापति नरेंद्र रोहरा ने कहा गाय विश्व माता है और गौ सेवा परम धर्म है प्रधानमंत्री जी के जन्मदिन पर परम धर्म और परमार्थ का कार्य करके आत्मिक संतुष्टि की प्राप्ति हो रही है,हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीर्घायु की कामना करते हैं और प्रार्थना करते हैं की वे गौ माता के आशीर्वाद से राष्ट्र सेवा में निरंतर लगे रहें कार्यक्रम का आभार मंडल अध्यक्ष विनय जैन ने किया,उक्त अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री राकेश साहू महेंद्र पंडित,जिला कोषाध्यक्ष चेतन हिंदुजा,विजय साहू, विनय जैन पवन गजपाल कैलाश सोनकर पार्षदगण हेमंत बंजारे,कोमल सार्वा,ईश्वर विनोद पांडे शुभम महामंत्री जय हिंदुजा,रिक्की गनवानी,विशाल रामरख्यानी सूरज शर्मा राजीव चंद्राकर सहित कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!