Uncategorized

सोरम के साहू समाज भवन में शेड निर्माण एवं बोर खनन कार्य का हुआ भूमिपूजन

समय के अनुरूप कदम से कदम मिलाकर आगे बढ़ रहा साहू समाज : विधायक ओंकार साहू

धमतरी । ग्राम पंचायत सोरम के साहू समाज भवन में जनपद पंचायत निधि से शेड निर्माण एवं बोर खनन कार्य का भूमिपूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक ओंकार साहू थे। अध्यक्षता जनपद सदस्य अनुपमा साहू ने की विशिष्ट अतिथि के रुप मे जिला पंचायत सभापति कविता योगेश बाबर, शीत कुमार साहू जिला अध्यक्ष हरदिहा साहू समाज, नन्दनी उमेश साहू सरपंच ग्राम सोरम, राजेन्द्र साहू पूर्व सोसायटी अध्यक्ष, बिसेलाल साहू अध्यक्ष शाला विकास समिति, माणिक साहू पूर्व युवा अध्यक्ष हरदिहा साहू समाज धमतरी उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि विधायक श्री साहू एवं अतिथियों के द्वारा मां कर्मा के तैल चित्र पर माल्यार्पण व पूजा कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई. एवं विधि विधान से पूजा पाठ कर शेड निर्माण एवं बोर खनन कार्य की आधारशिला रखी गई तत्पश्चात उपस्थित अतिथियों का स्वागत अभिनंदन हुआ. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक ओंकार साहू ने समाज जनों को संबोधित करते हुए सर्वप्रथम नववर्ष की बधाई एवं शुभकामनाएं दी. और साहू समाज को मेहनतकश समाज बताया आगे कहा कि देश के विकास में साहू समाज का योगदान महत्वपूर्ण है. साहू समाज समय के अनुरूप अन्य समाजों से कदम से कदम मिलाकर आगे बढ़ रहा है। इस दौरान कमलेश्वर साहू, चन्द्रहास साहू, सुरेश कुमार साहू, झम्मन लाल साहू मुकेश कुमार साहू, पुनूराम साहू, चोवाराम साहू, नरेश कुमार साहू सहित बड़ी संख्या में समाज के पदाधिकारी एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!