Uncategorized

विधायक अजय चन्द्राकर ने चरमुडिय़ा में विद्युत उपकेन्द्र का किया लोकार्पण

ग्राम बगौद एवं चोरभ_ी में 2 नए 33/11 केव्ही विद्युत उपकेन्द्रों का किया गया शिलान्यास


कुरुद। 9 जून को विधायक अजय चन्द्राकर के मुख्य आतिथ्य में ग्राम चरमुडिय़ा में नवनिर्मित 33/11 केव्ही विद्युत उपकेन्द्र का भव्य लोकार्पण हुआ। इसके साथ ही क्षेत्र के औद्योगिक और ग्रामीण विकास को नई गति देने के लिए ग्राम बगौद एवं चोरभ_ी में 2 नए 33/11 केव्ही विद्युत उपकेन्द्रों का शिलान्यास किया गया। विशेष अतिथि जनपद पंचायत कुरुद की अध्यक्ष गीतेश्वरी साहू रही। मुख्य अभियंता राग्राक्षे एके लखेरा ने बताया कि इस क्षेत्र में पहले से ही एक विशाल 400 केव्ही उपकेन्द्र, 132 केव्ही उपकेन्द्र तथा 28 नग 33/11 केव्ही उपकेन्द्र स्थापित हैं। चरमुडिय़ा के इस नए सब-स्टेशन के प्रारंभ होने से अब क्षेत्र में उपकेन्द्रों की कुल संख्या 29 हो गई है, जो पूरे प्रदेश में ग्रामीण विद्युत नेटवर्क का एक बेजोड़ उदाहरण है। विधायक अजय चंद्राकर ने कहा कि क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति से संबंधित अधोसंरचना का क्रमिक विकास बेहद योजनाबद्ध ढंग से हुआ है। वर्तमान में पूरे संभाग में 10 वितरण केंद्र और तीनों उपसंभागों में 132/33 केव्ही के उपकेंद्र चौबीसों घंटे सेवा दे रहे हैं। उन्होंने इन तीनों परियोजनाओं से क्षेत्र की जनता को मिलने वाले सीधे लाभ के आंकड़े साझा किए। हरित ऊर्जा और प्रधानमंत्री के 2070 तक नेट-जीरो कार्बन उत्सर्जन के लक्ष्य पर बात करते हुए विधायक ने एक प्रेरक जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि उन्होंने स्वयं अपने घर पर सोलर पैनल स्थापित कराया है, जिससे न केवल पर्यावरण का संरक्षण हो रहा है बल्कि आर्थिक बचत भी हो रही है। जनपद अध्यक्ष गीतेश्वरी साहू ने भी अपनी बात रखी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!