Uncategorized

औषधि विक्रेता संघ नगरी द्वारा प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश साहू का भव्य स्वागत

सभी को मिलकर औषधि व्यवसाय की गरिमा एवं हितों की रक्षा के लिए कार्य करना है - राजेश साहू


नगरी। औषधि विक्रेता संघ नगरी द्वारा संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश साहू के प्रथम नगरी आगमन पर आत्मीय एवं भव्य स्वागत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर रुद्री जोन के अध्यक्ष राकेश साहू, दिनेश डे, मनीष नाहर एवं नितेश हिरवानी का भी नगरी आगमन हुआ, जिनका संघ के सदस्यों द्वारा पुष्पमालाओं एवं अभिनंदन के साथ स्वागत किया गया।कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश साहू ने उपस्थित दवा व्यवसायियों को संबोधित करते हुए संगठन की मजबूती, व्यवसायिक एकता एवं औषधि विक्रेताओं के हितों से जुड़े विभिन्न विषयों पर अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि संगठन की शक्ति उसके सदस्यों की एकजुटता में निहित है और सभी को मिलकर औषधि व्यवसाय की गरिमा एवं हितों की रक्षा के लिए कार्य करना चाहिए। स्वागत समारोह में नगरी जोन के अध्यक्ष रिखब जैन के नेतृत्व में कँवल साहू, उत्तम जैन, तोरण बनपेला, कौशल गंजीर, प्रदीप जैन, बसन्त हिरवानी, हरिनारायण साहू, वैभव प्रजापति, पोषण साहू, श्रेयांश जैन, केशव साहू, सुरेश लीलाधर साहू, हितेश प्रजापति, सी.एल. साहू, पीतेश साहू, दीपक साहू, रवि देवांगन सहित बड़ी संख्या में औषधि विक्रेता उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!