अटल लैब के रक्त जांचो की विशिष्टता व त्वरित व्यवस्था से वाकिफ हुए जनप्रतिनिधिगण
संवेदनशील कलेक्टर की सुगम-सुलभ कार्यप्रणाली से संपादित हो रहे है जनहितकारी कार्य -: विजय मोटवानी
गरीब एवं जरूरतमंद लोगों के लिए निशुल्क रक्त जांच व्यवस्था है वरदान-:कौशिल्या देवांगन
जीवन की रक्षा एवं सुरक्षा प्रदान करेगी अटल रक्त जांच केंद्र -:निलेश लूनिया
सरकार के द्वारा अपने जनता की सेवा और सुरक्षा का प्रस्तुत किया जा रहा है उत्कृष्ट उदाहरण-: अखिलेश सोनकर

धमतरी । शासकीय जिला चिकित्सालय में 103 प्रकार की रक्त जांचों पारदर्शी तथा निशुल्क सुविधा उपलब्ध केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना को राज्य सरकार द्वारा अटल लैब के माध्यम से प्रारंभ किया गया है जिससे जरूरतमंद मरीजों को अतिशीघ्र रिपोर्ट उपलब्ध कराने हेतु मोबाइल अप में डाउनलोड तथा मैन्युअल प्रबंध भी किया गया है जिसकी सर्वत्र सराहना हो रही है उक्त व्यवस्था से वाकिफ होने के लिए जनप्रतिनिधि तथा गणमान्य नगरीकगण लैब में पहुंचकर लाखों रुपए की लागत से लगाए गए मशीनों तथा उपलब्ध कराया जा रहे हैं तुरंत जांच व्यवस्था से अवगत हुए । मौक़े पर नगर निगम के पूर्व सभापति राजेंद्र शर्मा, स्पीकर/अध्यक्ष कौशल्या देवांगन, एमआईसी सदस्य विजय मोटवानी, अखिलेश सोनकर,निलेश लुनिया, पिंटू यादव, पार्षदगण कुलेश सोनी, हेमंत बंजारे सहित पप्पू सोनी समाजसेवी प्रमुख रूप से उपस्थित होकर शामिल रहे। सरकार की बुनियादी स्वास्थ्यगत जनहित कर आई इस सुविधा की सराहना करते हुए विजय मोटवानी ने कहा है कि जिले के संवेदनशील कलेक्टर अविनाश मिश्रा की निरंतर प्रशासनिक सक्रियता के कारण शासकीय अस्पताल के विस्तार सहित अन्य विकास के कार्यों को आगे बढ़ाने हेतु गति मिल रही है जो निश्चित ही हम जनप्रतिनिधियों के लिए गर्व का विषय है। वही सभापति कौशल्या देवांगन ने समाज के गरीब एवं जरूरतमंद व्यक्तियों के लिए रक्त जांच की व्यवस्था को स्वास्थ्य लाभ की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया है वही निलेश लुनिया द्वारा आम जनमानस से आग्रह किया है कि इस लैब के माध्यम से निशुल्क जांच से व्यक्ति अपने जीवन को सुरक्षित कर स्वास्थ्य लाभ प्राप्त कर सकता है वहीं अखिलेश सोनकर सरकार की मंशा को समाज के अंतिम व्यक्ति के हितेषी के रूप में कार्य करने का उत्कृष्ट उदाहरण कहा। अटल लैब की विशेषताओं से अवगत कराने के लिए शासकीय अस्पताल के इस विभाग के प्रभारी डॉक्टर आदित्य सिंन्हा,ज्योति वर्मा, उमेश यादव, तथा लैब टेक्नीशियन के रूप में लितेशश्वरी दिल्लेवार, लोमश यादव, डेनियल साहू, रूपेश यादव,चंद्रा खुमान,डगेश साहू,लक्कु वर्मा, मोनिका, गोविन्दा,टिकेश्वरी उपस्थित रहे।
जांच व्यवस्था से निगम लोक निर्माण विभाग अध्यक्ष विजय मोटवानी ने स्वयं को जोड़ा
आम जनमानस में शासकीय चिकित्सा सुविधा के संबंध में विश्वास का भाव पैदा कर इस सुविधा का लाभ उठाने की दृष्टिकोण से नगर निगम के लोक निर्माण विभाग अध्यक्ष विजय मोटवानी स्वयं अपना रक्त देकर ब्लड से संबंधित अनेक प्रकार की जांच करवाते हुए जरूरतमंद लोगों को आग्रह पूर्वक निवेदन किया है कि शासन प्रशासन की इस माहिती महत्वपूर्ण सेवाभावी कार्य का लाभ उठाकर अपने जीवन को सुरक्षित करते हुए अन्य लोगों को भी इससे जुड़कर प्रदेश सरकार के पवित्र भावनाओं को आगे बढ़ाने में अपने आप को जोडऩे का कार्य करें।