व्यापम द्वारा जिले में 15 केन्द्रो में ली डी.एल.एड. प्रवेश परीक्षा
कई परीक्षार्थी नियम विरुद्ध कपड़े व आभूषण पहनकर पहुंचे परीक्षा केन्द्र जिन्हें नियमो के पालन करने के पश्चात दिया गया प्रवेश

धमतरी। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम) द्वारा आज धमतरी जिले में डी.एल.एड. प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया गया। यह परीक्षा एक पाली में प्रात: 10 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक आयोजित की गई। जिले के कुल 15 परीक्षा केंद्रों में इस बार 4,577 परीक्षार्थियों की बैठक व्यवस्था की गई थी। परीक्षा के सफल संचालन के लिए डॉ. विनोद कुमार पाठक को समन्वयक और अपर कलेक्टर पवन कुमार प्रेमी को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया था। परीक्षार्थियों को हल्के रंग के और आधी बांह वाले कपड़े पहनकर आने, फुटवियर के रूप में केवल चप्पल पहनने की अनुमति, कान में या शरीर पर किसी भी प्रकार के आभूषण पहनना पूरी तरह वर्जित होने आदि सख्त नियमों के बाद कुछ परीक्षार्थियों द्वारा लापरवाही बरती गई जिसके पश्चात उन्हें परीक्षा केन्द्र में प्रवेश के पूर्व लौटाकर नियमो का पालन करने के बाद केन्द्र में प्रवेश दिया गया।
