Uncategorized

भीषण गर्मी में राहगीरों के लिए प्याऊ घर का हुआ शुभारंभ

शरबत प्रसाद और सुहाग सामग्री बांटी गई

गुरुदेव संकर्षण शरण की वैवाहिक वर्षगांठ पर जनसेवा का लिया संकल्प

धमतरी। बढ़ती गर्मी और तपती धूप को देखते हुए मानवता की सेवा के उद्देश्य से धमतरी में प्याऊ घर का उद्घाटन किया गया। यह आयोजन गुरुदेव संकर्षण शरण जी की वैवाहिक वर्षगांठ के उपलक्ष्य में किया गया, जिसका मुख्य लक्ष्य भीषण गर्मी में राहगीरों को शीतल जल उपलब्ध कराना है। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि मुकेश पांडे एवं कमला पांडे के कर-कमलों से हुआ। अतिथियों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि नर सेवा ही नारायण सेवा है। इस भीषण गर्मी में राहगीरों के लिए पानी की व्यवस्था करना सबसे बड़ा पुण्य का कार्य है। उद्घाटन के बाद उपस्थित लोगो को शरबत व प्रसाद का वितरण किया गया, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। साथ ही मंगल उत्सव की परंपरा निभाते हुए महिलाओं को ‘सुहाग सामग्रीÓ भेंट की गई, जिससे कार्यक्रम में उत्साह का माहौल बना रहा। इस सेवा कार्य के दौरान अध्यक्ष कमलेश गुप्ता, उपाध्यक्ष बसंती शर्मा सहित पूनम तिवारी, वाचा, सुनैना मिश्रा, कविता यादव, भारती तिवारी, अनीता पांडे, सुशीला चंद्रवंशी, वृंदावन गुप्ता, सुनीता ध्रुव, जितेंद्र तिवारी, निपेंद्र सिंह ठाकुर एवं शरद सिंह ठाकुर आदि उपस्थित रहे। समिति ने बताया कि गर्मी भर रोजाना सुबह से शाम तक यहां शीतल जल की व्यवस्था रहेगी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!