Uncategorized

48 पौवा देशी अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

थाना प्रभारी भखारा को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम इर्रा निवासी विश्वनाथ साहू अवैध रूप से देशी शराब बेचने का कार्य कर रहा है। सूचना की तस्दीक हेतु तत्काल भखारा थाना की पेट्रोलिंग टीम रवाना होकर ग्राम इर्रा पहुंची।
टीम ने गवाहों के समक्ष आरोपी के घर की विधिवत तलाशी ली। तलाशी के दौरान आरोपी के घर से एक सफेद रंग के थैले और एक प्लास्टिक बोरी में कुल 48 पौवा देशी प्लेन शराब (प्रत्येक 180 मि.ली.), कुल 8.640 बल्क लीटर, जिसकी अनुमानित कीमत 4800 रूपये बरामद की गई।आरोपी विश्वनाथ साहू पिता स्व. लक्ष्मीनारायण साहू, 42 वर्ष, निवासी ग्राम इर्रा, थाना भखारा के विरुद्ध थाना भखारा में धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के अंतर्गत मामला पंजीबद्ध कर उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!