Uncategorized

पार्षद कुशल लोढ़ा ने की जैन साधु साध्वियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने व दोषियों पर कठोर कार्रवाई करने की मांग


धमतरी। जैन साधु साध्वियों के साथ लगातार हो रही घटनाओं का विरोध देश भर में हो रहे है। इसी कड़ी में पं. श्यामा प्रसाद मुखर्जी वार्ड पार्षद कुशल लोढ़ा ने वार्ड परिवार की ओर से उक्त घटनाओं की कड़ी निंदा की है। दुख व्यक्त करते हुए हो रही घटनाओं पर अंकुश लगाने व दोषियों पर कार्रवाई की मांग सरकार से की है। श्री लोढ़ा ने कहा कि प्रशासन द्वारा साधु साध्वियों की सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाया जाना चाहिए। उन्होने मांग की है कि ऐसे नियम लागू किया जाए की साधु और साध्वी जहां से भी निकले वहां पुलिस चौकी में सूचना दिया जाए साथ ही साथ सुरक्षाप्रदान किया जाए। ताकि इस प्रकार की घटनाओं की पुनर्विति न हो। उन्होने मध्य प्रदेश के रीवा में जो घटना हुआ है उसकी निंदा करते हुए दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!