Uncategorized

भाजपा गंगरेल मंडल कार्यसमिति बैठक संपन्न

धमतरी :-भारतीय जनता पार्टी गंगरेल मंडल के अध्यक्ष उमेश साहू ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी जिला नेतृत्व के निर्देशन में गंगरेल मंडल की बैठक ग्राम रुद्री के यादव समाज भवन में मछुआ प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक नेहरू निषाद के मुख्य अतिथि में संपन्न हुआ जो मंडल के बैठक प्रभारी भी रहे। बैठक की शुरुआत राष्ट्रगान करके प्रारंभ की गई बैठक की शुरुआत भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण के पश्चात पार्टी के पुरोधा पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर भी माल्यार्पण हुआ। अतिथियों के सम्मान के पश्चात मंडल अध्यक्ष उमेश साहू के द्वारा प्रस्तावना भाषण किया गया जिसमें उन्होंने मंडल में निवासरत सभी वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का लोकसभा चुनाव में अचंभित कर देने वाला परिणाम पर बधाई प्रेषित करते हुए आने वाले स्थानीय चुनाव में ज्यादा से ज्यादा संख्या में भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में पंच, सरपंच, जिला सदस्य, जनपद सदस्य लाने पर जोर दिए। कार्यक्रम को संचालन कर रहे मंडल के महामंत्री नरेश यादव के द्वारा सभी अतिथियों का स्वागत सम्मान किया गया। फिर उपस्थित मोनिका देवांगन महिला मोर्चा महामंत्री ने देश के राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू के राष्ट्रपति अभिभाषण पर अपनी बात रखी उन्होंने कार्यकर्ताओं से आग्रह करी की भारतीय जनता पार्टी ही एक ऐसी पार्टी है जो भारतीय संस्कृति के अनुसार महिलाओं के मान और सम्मान की रक्षा करती है। भारतीय जनता पार्टी की परंपरा रही है कि अंत्योदय स्तर के लोगों को ऊपर उठाना जिसके लिए भाजपा ने देश की आदिवासी समाज से साथ ही महिला वर्ग से राष्ट्रपति बना कर यह साबित कर दिया की भाजपा महिला हित के लिए काम करती है। उपस्थित ऋषभ देवांगन जिला कार्य समिति सदस्य ने कहा की जिस तरीके से विधानसभा लोकसभा में सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर के एक अच्छा परिणाम लाने की दिशा में सफल हुए इस तरह लगातार आगे भी परिश्रम करते हुए हर सफलता को प्राप्त करने के लिए कार्यकर्ताओं से आग्रह किया। उन्होंने छत्तीसगढ़ सरकार के द्वारा किए जा रहे अनेक जनकल्याणकारी योजनाओं को जनता के बीच लाकर के योजनाओं को सफल करने की बात कही। वही विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित भाजपा जिला उपाध्यक्ष श्यामा साहू ने छत्तीसगढ़ प्रदेश कार्य समिति बैठक में जो राजनीतिक प्रस्ताव पारित हुआ था उस प्रस्ताव को सभी कार्यकर्ताओं के साथ साझा करते हुए प्रस्ताव पारित कराई साथ ही समाज सेवा के क्षेत्रमें महिलाओं के साथ युवा वर्ग को भी लाने की बात कही।अंत में कार्यक्रम के प्रभारी नेहरू निषाद के द्वारा देश के भीतर दूसरी बार इंदिरा गांधी कार्यकाल के बाद यह पहली बार हमारी पार्टी भारतीय जनता पार्टी ने तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने पर प्रधानमंत्री को धन्यवाद ज्ञापन किए साथ ही सभी कार्यकर्ताओं ने भी प्रधानमंत्री का स्वागत और धन्यवाद ज्ञापित किए। उन्होंने बताया कि देश की प्रधानमंत्री के द्वारा लगातार भारत को विश्व पटेल पर एक अलग पहचान देने में सफल हो रहे हैं और 2025 तक एक विकसित राष्ट्र के रूप में हम भारत में रहेंगे जिसकी बधाई उन्होंने सभी को दिए।अंत में कार्यक्रम में उपस्थित ग्राम रुद्री के उप सरपंच प्रीतम साहू के द्वारा कार्यक्रम आभार करके समापन किया गया।कार्यक्रम में मुख्य रूप से अजय गार्डिया सोशल मीडिया प्रभारी गंगरेल मंडल ,राहुल मानिकपुरी ,जनपद सदस्य रूपाली ध्रुव ,सरपंच दुष्यंत सिन्हा, पूर्व सरपंच मीना यादव ,सुरेश यादव, बुद्धेश्वर दीवान,सुखराम यादव, ईश्वर साहू,सुरेश कतलाम, महिला मोर्चा अध्यक्ष पवित्रा दीवान आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!