Uncategorized

लेडिस क्लब द्वारा किया गया गोदभराई व अन्नप्राशन संस्कार का आयोजन


धमतरी। लेडिस क्लब धमतरी द्वारा ग्राम कांटाकुर्रीडीह में गर्भवती महिलाओं की गोद भराई एवं नन्हें बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार कार्यक्रम लेडिस क्लब जिला अध्यक्ष काजल सिन्हा, संरक्षिका कामिनी कौशिक, संचालिका उषा गुप्ता, सचिव साधना साहू, कोषाध्यक्ष रचना नायडू एवं डॉ. भारती एन गुरुनाथ राव की उपस्थिति में हुआ। कार्यक्रम में गायत्री परिवार से जुड़ी महिलाओं द्वारा गर्भावस्था के दौरान संस्कारों के महत्व पर प्रकाश डाला गया। गर्भवती महिलाओं को श्रृंगार सामग्री, मिठाई, श्रीफल एवं उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया। श्रृंगार सामग्री का सहयोग श्रीमती बीना नायडू संगीता, मंजू एवं भारती नायडू, अनिता, ज्योति गुप्ता, उषा गुप्ता, साधना, कामिनी, प्रेम, देविका रचना नायडू, श्रद्धा, पूनम, नीता रणसिंह एवं काजल प्रदान किया गया। कार्यक्रम में प्रश्नोत्तरी भी आयोजित की गई जिसमें महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। यशोदा साहू द्वारा नन्हें बच्चों के लिए अन्नप्राशन संस्कार गायत्री मंत्रों के दिव्य उच्चारण के साथ संपन्न कराया गया। इस अवसर पर ग्राम पंचायत सरपंच कामेश्वरी ध्रुव, यशोदा साहू, पंच गायत्री साहू, लक्ष्मी चन्द्राकर, संतोषी बाई, ज्योतिश ध्रुव, शैल बाई, गौरी बाई, चन्द्रकला शर्मा, निर्मला ध्रुव, लता साहू आदि को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में शुभ्रा गौर, मंजू महावर, बलजीत आनंद, लीला शर्मा, सीमा हरदेल, हरजीत, आरती कौशिक, संतोष, सरला, तनुजा सेन, आशा गुप्ता, बबली राजोरिया, शिरीन हाशमी, शबीना रिजवी, चंदा शर्मा, माधवी, रेनू खनूजा, प्रतिमा दीवान, शाबिग, सीमा सिन्हा आदि उपस्थित रहीं।

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!