Uncategorized

अम्बेडकर चौक से रुद्री रोड बना डेंजर जोन, आये दिन होते रहते है हादसे

सुमीत बाजार के पास होती है सबसे ज्यादा दुर्घटना

बेलगाम स्पीड, आवारा मवेशी बन रहे दुर्घटनाओं का कारण

धमतरी। सामान्यत: नेशनल और स्टेट हाईवे पर ज्यादातर सड़क दुर्घटनायें होती है लेकिन अब शहर के भीतरी मार्ग पर भी सड़क दुर्घटनाएं आम बात हो चुकी है। विडम्बना है कि यह समस्या बढ़ती जा रही है, लेकिन रोक के उपाय कारगर साबित नहीं हो रहे है।
ज्ञात हो कि अम्बेडकर चौक से रुद्री रोड पर अब हादसे आये दिन हो रहे है। आसपास के लोगो की माने तो यह शहर के भीतर नया डेंजर जोन बन चुका है। इस मार्ग पर सबसे ज्यादा सुमीत बाजार के पास सड़क हादसे होते रहते है। इन हादसों में अब तक कई लोगों की जान भी जा चुकी है। लोगों की माने तो सड़क हादसे यातायात नियमों के उल्लंघन व आवारा मवेशियों के कारण हो रहे है। उक्त मार्ग पर बीते कुछ सालों में आवागमन बढ़ा है। कई अस्पताले, व्यवसायिक काम्पलेक्स, दुकाने, सुमीत बाजार, स्कूल, शराब दुकान, कलेक्ट्रेट जिला कोर्ट गंगरेल आदि पड़ते है। इसलिए मार्ग पर यातायात का दबाव तेजी से बढ़ा है। लेकिन इस अनुपात में सड़क सुविधाओं का विस्तार नहीं हुआ है। सड़क चौड़ीकरण की आवश्यकता सालों से महसूस की जा रही है। लेकिन स्वीकृति नहीं मिल पा रही है। मार्ग में वाहनों की गति पर नियंत्रण नहीं लग पा रहा है। आवारा मवेशी यहां वहां सड़क पर विचरण करते रहते है। और अचानक इधर उधर दौडऩे लगते है। इससे सड़क दुर्घटनाएं हो रही है। दुर्घटनाओं में बीते कुछ सालो में काफी वृद्धि हुई है। अब यहां हादसे चिंता का कारण बन चुके है। हादसों में कमी लाने हेतु इस मार्ग पर स्थित शराब दुकान को हटाने की मांग हो चुकी है। यदि शराब दुकान स्थानातंरित होती है तो निश्चित ही सड़क हादसो में कमी आएगी। उक्त मार्ग के व्यापारियों ने बताया कि इस मार्ग पर रोशनी की बेहतर व्यवस्था भी नहीं है ऐसे में कई बार अंधेरा भी हादसे का करण बनते है। सड़क के दोनो ओर कई स्थानों पर फुटकर व्यापार भी होता है। इससे वाहन चालक सड़क पर वाहन खड़ी कर सामान खरीदने लगते है। यह भी हादसों का कारण बनते है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!