Uncategorized

डीपीएल-7 का शानदार शुभारंभ : पहले दिन ही पोस्ट आफिस वार्ड दोनो मैच जीतकर पहुंचा प्री क्वार्टर फायनल में

मॉर्निंग क्रिकेट क्लब धमतरी द्वारा किया जा रहा मिशन मैदान में रात्रिकालीन क्रिकेट स्पर्धा का आयोजन

विजेता टीम को 2 लाख व उपविजेता टीम को मिलेगा 1 लाख नगद ईनाम

धमतरी । धमतरी विधानसभा स्तरीय रात्रिकालीन टेनिस बाल क्रिकेट प्रतियोगिता 2026 धमतरी प्रीमियर लीग (डीपीएल सीजन 7) का मंगलवार 6 जनवरी से मिशन ग्राउंड में शुभारंभ हो गया। उक्त आयोजन मॉर्निंग क्रिकेट क्लब धमतरी द्वारा किया जा रहा है।
प्रतियोगिता के पहले दिन कल तीन मैच खेले गए। पहला मैच पोस्टआफिस वार्ड व विंध्यवासिनी वार्ड के मध्य खेला गया जिसमें पोस्टआफिस वार्ड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 8 ओव्हरो में 4 विकेट के नुकसान पर 84 रन बनाए जबाव में विंध्यवासिनी वार्ड की टीम 7 विकेट खोकर मात्र 74 रन ही बना सकी। इस प्रकार पोस्टआफिस वार्ड ने 10 रनों से मैच जीता। प्लेयर आफ द मैच पंकज यादव रहे जिन्होने 2 ओव्हर में 14 रन देकर 4 विकेट लिए। दूसरा मैच सदर उत्तर व बठेना वार्ड के मध्य खेला गया जिसमें सदर उत्तर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट खोकर 53 रन बनाए। जवाब में बठेना वार्ड की टीम ने मात्र 5.3 ओव्हर में ही 6 विकेट खोकर 58 रन बनाकर 4 विकेट से मैच जीत गया। प्लेयर आफ द मैच बाबर गौरी रहे। जिन्होने 6 बाल में 19 रन व 2 ओव्हर में 12 देकर विकेट लिए। तीसरा मैच पोस्ट आफिस वार्ड व बठेना वार्ड के मध्य खेला गया जिसमें पोस्ट आफिस वार्ड पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट खोकर 70 रन बनाए। जवाब में बठेना वार्ड की टीम 8 ओव्हर में 8 विकेट खोकर मात्र 39 रन ही बना सकी। इस प्रकार पोस्ट आफिस वार्ड ने 31 रन से मैच जीत लिया। प्लेयर आफ द मैच प्रदीप नायक रहे। जिन्होंने 10 बाल मे 13 रन व 2 ओव्हर में 9 रन देकर दो विकेट लिए। कल पहले दिन ही पोस्ट आफिस वार्ड ने अपने दोनो मैच जीतकर टूनार्मेंट के प्री क्वार्टर फायनल में जगह बनाने वाली टीम बन गई।
मैच का लुत्फ उठाने पहले दिन ही मिशन मैदान में सैकड़ो दर्शक पहुंचे। ज्ञात हो कि प्रतियोगिता में विजेता टीम को 2 लाख रूपये नगद एवं विनर ट्रॉफी तथा उपविजेता को 1 लाख रूपये नगद एवं रनरअप ट्रॉफी प्रदान की जाएगी। मैन ऑफ द सीरीज के खिलाड़ी को 15 हजार रूपये नगद एवं ट्राफी, बेस्ट बॉलर को 10 हजार रूपये नगद एवं ट्राफी, बेस्ट बेट्स मैन को 10 हजार रूपये नगद एवं ट्राफी, मैन ऑफ द मैच फाइनल के खिलाड़ी को 10 हजार रूपये नगद एवं ट्रॉफी समेत अन्य आकर्षक पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। प्रतियोगिता में शहर की 20 और ग्रामीण अंचल की 12 चुनिंदा टीमों समेत कुल 32 टीमें हिस्सा लेंगी। टीमों को 8 ग्रुप में बांटा गया है। प्रत्येक ग्रुप में 4 टीम होगी। जिनके मध्य लीग राउंड के मुकाबले होंगे। जो 8-8 ओव्हरों का होगा। इनमें से सेलेक्ट टीमों को नाकआउट राउंड में खेलना होगा। जो 10-10 ओव्हरों का होगा। प्रतिदिन 4 मैच खेले जाएंगे।
डीपीएल कप के लिए 32 टीमों के बीच मुकाबला
स्पर्धा में कुल 32 टीमें है जिसमें ग्रामीण अंचल की तरसींवा, भटगांव, तेलीनसत्ती, सोरम, अछोटा, परसतराई, दोनर, अरौद, संबलपुर, लोहरसी, सेहराडबरी तथा शंकरदाह की टीम को प्रवेश दिया गया है। इसी तरह शहर की टीमों में पोस्ट आफिस वार्ड, विवेकानंद वार्ड, सदर उत्तर, बठेना, अंबेडकर वार्ड, रिसाईपारा, नवागांव, कोष्टापारा, सुंदरगंज वार्ड, हटकेशर, जालमपुर, सोरिद, औद्योगिक वार्ड, एसवीएन वार्ड, मकेश्वर वार्ड, महात्मा गांधी वार्ड, ब्राम्हणपारा, रामपुर, साल्हेवार पारा एवं डाकबंगला वार्ड की टीम को प्रवेश दिया गया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!