Uncategorized

अवकाश के दिनों में भी 31 मार्च तक खुला रहेगा निगम का राजस्व कार्यालय, कार्यालयीन समय में कभी भी जमा कर सकते है टैक्स

31 मार्च के बाद टैक्स जमा करने पर लगेगा अतिरिक्त शुल्क

अवकाश के दिनो भी नागरिक पहुंच रहे हैं टैंक्स जमा करने

धमतरी- नगर निगम धमतरी द्वारा नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। शासन के निर्देशानुसार अब नगर निगम का राजस्व कार्यालय अवकाश एवं छुट्टी के दिनों में भी खुला रहेगा।इस पहल के तहत शहर के नागरिक अब अपनी सुविधा अनुसार अवकाश के दिनों में भी कार्यालय पहुंचकर जलकर, संपत्ति कर, दुकान किराया सहित अन्य करों का भुगतान आसानी से कर सकेंगे। इससे उन लोगों को विशेष राहत मिलेगी जो कार्यदिवसों में समय के अभाव के कारण कर जमा नहीं कर पाते थे। टैक्स जमा करने के लिए अवकाश में कर्मचारी उपलब्ध रहेंगे तथा इसकी विशेष व्यवस्था की गई है। अवकाश में कार्यालयीन समय के किसी भी समय टैक्स जमा किया जा सकता है।नगर निगम प्रशासन का मानना है कि इस व्यवस्था से न केवल नागरिकों को कर भुगतान में सहूलियत मिलेगी, बल्कि राजस्व वसूली में भी तेजी आएगी। साथ ही लंबित करों की संख्या में कमी आने की उम्मीद जताई जा रही है।आयुक्त प्रिया गोयल एवं उपायुक्त पीसी सार्वा ने नागरिकों से अपील की है कि वे इस सुविधा का अधिक से अधिक लाभ उठाएं और समय पर अपने करों का भुगतान कर नगर विकास में सहयोग करें। नगर निगम की यह पहल जनहित में एक सकारात्मक कदम के रूप में देखी जा रही है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!