Uncategorized

कोसरिया मरार पटेल समाज द्वारा आयोजित शाकम्भरी जयंती में नपं भखारा अध्यक्ष ज्योति हरख जैन हुई शामिल


धमतरी। कोसरिया मरार पटेल समाज द्वारा आयोजित मां शाकंभरी जयंती, सब्जी वितरण एवं छेरछेरा पर्व कार्यक्रम श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत जरूरतमंदों को सब्जी वितरण किया गया, जिससे सेवा और सद्भाव का संदेश दिया गया। वहीं छेरछेरा पर्व के माध्यम से समाज में आपसी सहयोग, भाईचारे और दानशीलता की भावना को सशक्त किया गया। कोसरिया मरार पटेल समाज द्वारा मां शाकम्भरी जयंती के अवसर पर भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत फल वितरण से हुई, जिसके पश्चात डुमराही तालाब से गाजे-बाजे के साथ शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में समाजजन पारंपरिक वेशभूषा में नाचते-गाते उत्साहपूर्वक शामिल हुए। शोभायात्रा नगर के मुख्य मार्गों से होती हुई अटल चौक पहुंची, जहां मां शाकम्भरी की विधिवत पूजा-अर्चना के पश्चात निशुल्क सब्जी वितरण किया गया। सेवा और जनकल्याण की भावना से किए गए इस आयोजन की नगरवासियों ने सराहना की। शोभायात्रा का समापन अटल चौक में हुआ। शाम को शाकम्भरी भवन में प्रसादी वितरण किया गया तथा इसके पश्चात भजन संध्या का आयोजन हुआ, जिसमें श्रद्धालुओं ने भक्ति गीतों का आनंद लिया। इस महोत्सव में नगर पंचायत भखारा के समाज प्रमुख, सामाजिक बंधु एवं बड़ी संख्या में नागरिक शामिल हुए। कार्यक्रम में आमंत्रित नगर पंचायत अध्यक्ष ज्योति हरख जैन सहित पार्षदगण गौतमी पटेल, चांदनी साहू, छबिलाल निर्मलकर, हितेंद्र साहू,भूपेंद्र, यादव, झम्मन साहू, भूपेश्वरी चंदेल, अंजू साहू, सियाराम पटेल आदि अन्य जनप्रतिनिधियों का मरार समाज द्वारा पुष्पगुच्छ एवं आत्मीय स्वागत-सत्कार किया गया। आयोजन के माध्यम से समाज ने सेवा, समर्पण और सामाजिक एकता का संदेश दिया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!