Uncategorized

सरस्वती शिशु मंदिर में मनाया गया वार्षिकोत्सव


धमतरी। महात्मा ज्योतिबा फुले शिक्षण समिति द्वारा संचालित सरस्वती शिशु मंदिर आमापारा जालमपुर रोड धमतरी में वार्षिक उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्रीमती आशा लोधी पार्षद मकेश्वर वार्ड, विशिष्ट अतिथि धनीराम पटेल (सचिव महात्मा ज्योतिबा फुले शिक्षण समिति) अध्यक्षता भूषण पटेल (संरक्षक महात्मा ज्योतिबा फुले शिक्षण समिति) श्रीमती श्यामा पटेल (अध्यक्ष महिला मंडल धमतरी पटेल समाज) श्रीमती बिमला पटेल (संरक्षक महात्मा ज्योतिबा फुले शिक्षण समिति), श्रीमती चंद्रकला पटेल जिला अध्यक्ष ओ. बी. सी. महासभा महिला मोर्चा, श्रीमती पदमनी चंद्राकर जिलाध्यक्ष सर्व समाज समन्वय महासभा, श्रीमती ओमेश्वरी पटेल (शिक्षिका) इत्यादि मंचासीन थे। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने मनमोहक प्रस्तुति दी। समापन के मुख्य अतिथि गण जिनमें प्रमुख मुख्य अतिथि हेमंत बंजारे (पार्षद महंत घासीदास वार्ड), अध्यक्षता बिशेशर पटेल (संरक्षक महात्मा ज्योतिबा फुले शिक्षण समिति ), दीनबंधु सिंन्हा (अध्यक्ष ग्राम शिक्षा समिति जिला धमतरी), पोखन लाल साहू (सचिव ग्राम शिक्षा समिति जिला धमतरी), हेमशंकर पटेल (समाजसेवी) दिलीप पटेल, रत्नेश पटेल एवं बबला पटेल उपस्थित थे। कार्यक्रम में विद्यालय के सभी आचार्य एवं दीदीयां जिसमें प्रधानाचार्य श्रीमान प्रहलाद पटेल जी, श्रीमती पुष्पा सिंन्हा, श्रीमती लक्ष्मी सिंन्हा, श्रीमती ललिता देवांगन, सुश्री लोकेश्वरी ढीमर, सुश्री झरना जाधव सुश्री भारती ढीमर, श्रीमती योगेश्वरी पटेल एवं श्रीमती ललिता पटेल आदि मौजूद थे कार्यक्रम को सफल बनाने में महात्मा ज्योतिबा फुले शिक्षण समिति के सभी सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!