Uncategorized

भखारा में जल संरक्षण पर जागरूकता अभियान: वाटर हॉर्वेस्टिंग के लिए किया जा रहा प्रोत्साहित

नपं अध्यक्ष ज्योति जैन व करुणा बहन जी ने कहा वाटर हार्वेस्टिंग अपनाएं, जल के महत्त्व को समझे

भखारा-जनजागरण के लिए नगर पंचायत भखारा भठेली में स्वयं सेवक टीम और प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के सहयोग से अलग अलग स्थानों पर वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम हेतु व्यक्तिगत संपर्क कर लोगों को प्रोत्साहित कर रहे। जिसमें उन्हें सफलता भी मिल रही है।लोगों ने उत्साहपूर्वक रिस्पॉन्स दिया। कुओं, तालाबों को भी संरक्षित करने का प्रयास प्रारंभ है.ब्रह्माकुमारी करुणा बहन जी और ज्योति हरख जैन के मार्गदर्शन में विशेष रूप से ऊषा साहू शिक्षिका,खिलेश्वरी सोन शिक्षिका,प्रकृति सोन,
उपाध्यक्ष विष्णु साहू जितेंद्र साहू हितेंद्र साहू जितेंद्र तलासी अजय जैन अश्वनी साहू चांदनी साहू अविनाश गौर आरती साहू चंद्र प्रकाश साहू छबिलाल निर्मलकर डॉक्टर बनपेला डॉक्टर हरदेल डुमेंद्र गंगबेल ईश्वर साहू मेघनाथ साहू दीनानाथ साहू हीरेंद्र साहू जितेंद्र साहू महेंद्र निर्मलकर ममता चंद्राकर दुलार सिन्हा मैना निर्मलकर पंकज साहू परदेसी कंवर रामकृष्ण नेम रोशन केला भारती साहू चंद्र प्रकाश साहू लिलेश साहू योगेश साहू भानु गायकवाड प्रीतम साहू राज मिस्त्री योगेश साहू चैतन्य साहू ठेकेदार संघ के अलावा जल मित्र कुश राज सोन ,लेख राम साहू, बऊआ राम आदि और भी लोग मिलकर के भखारा भठेली के सूखे क्षेत्र में वाटर हार्वेस्टिंग के प्रति जन जागरण फैलाने का काम कर रहे हैं जिससे प्रभावित होकर बहुत से वार्ड वासियों ने जल संरक्षण कार्य करने का पहल किया।जल संरक्षण एक महत्वपूर्ण परियोजना है जो हमारे वर्तमान और भविष्य के लिए आवश्यक है। इस परियोजना में,पानी के महत्व, जल संरक्षण के तरीकों, और जल संरक्षण के लिए जागरूकता बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित किया जा रहा है। इसका उद्देश्य है कि
पानी के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाना।जल संरक्षण के विभिन्न तरीकों को समझना, समझाना और लागू करना।जल संरक्षण के लिए समुदाय,नागरिकों की भागीदारी को प्रोत्साहित करना। तभी आने वाले समय में संकट से बचा जा सकता है। अध्यक्ष ज्योति हरख जैन एवं नगर पंचायत टीम, ब्रह्माकुमारी करुणा बहन जी की टीम ने सभी से जल संरक्षण संवर्धन पर कार्य करने की अपील की है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!