कुरुद दशहरा महोत्सव का शुभारंभ : पहले दिन कविता वासनिक कृत अनुराग धारा की हुई मनमोहक प्रस्तुति
मुख्य संरक्षक विधायक अजय चन्द्राकर, नपा कुरूद अध्यक्ष ज्योति भानु चन्द्राकर सहित अन्य अतिथि रहे मौजूद

कुरुद। नगर दशहरा उत्सव समिति द्वारा कुरुद दशहरा महोत्सव 2026 का आयोजन किया जा रहा है। महोत्सव का शुभारंभ नवरात्रि के पहले दिन 11 अक्टूबर को महोत्सव समिति के मुख्य संरक्षक अजय चन्द्राकर विधायक कुरूद के मुख्य आतिथ्य मे, कार्यक्रम के अध्यक्षता ज्योति भानु चन्द्राकर अध्यक्ष नगर पालिका कुरूद, विशिष्ट अतिथियों में नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्षगण राजकुमारी दीवान, रविकांत चन्द्राकर, महोत्सव समिति पदाधिकारियों मे अनिल चन्द्राकर अध्यक्ष महोत्सव समिति, भानु चन्द्राकर महासचिव महोत्सव समिति, बसंत सिन्हा कोषाध्यक्ष महोत्सव समिति के करकमलों से खेल मैदान कुरूद में संपन्न हुआ, इस अवसर पर छत्तीसगढ़ की सुप्रसिद्ध छत्तीसगढ़ी कार्यक्रम कविता वासनिक कृत अनुराग धारा की मनमोहक प्रस्तुति हुई, समस्त अतिथियों एवं कविता वासनिक का महोत्सव समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने स्वागत-वंदन किये। कार्यक्रम का मंच संचालन प्रभात बैस एवं आभार प्रदर्शन महासचिव भानु चन्द्राकर ने किये। इस अवसर पर महोत्सव समिति के सदस्यों मे सितेश सिन्हा, महेन्द्र गायकवाड़, रवि मानिकपुरी, कविता चन्द्राकर, कृष्णकांत साहू, सुरेश अग्रवाल, भोजराज चन्द्राकर, मोहन अग्रवाल, महावीर साहू, खिलेन्द्र देवांगन, मोहन सुखरामणी, किशोर यादव, कमल शर्मा, सुनील चन्द्राकर, पिंटू चन्द्राकर, संतोष बैस, संजू चन्द्राकर, टी.आर. सिन्हा, दीलिप टंडन, थानेशवर तारक, योगेश चन्द्राकर, देवा साहू, टकेश्वर चन्द्राकर, महेन्द्र साहू, केशव चन्द्राकर, अर्पित लांबा, खुबलाल चन्द्राकर, हिरेश सिन्हा, जितेंद्र चन्द्राकर, मूलचंद सिन्हा, श्रवण साहू, मुकेश कश्यप, रामेश्वर ध्रुव, उत्तम साहू, मुकेश पवार, प्रवीण शर्मा, विधा शर्मा, कमिथला साहू, नीरज चन्द्राकर, महेन्द्र साहू, मिथलू बैस, भूखन सेन, रंजन साहू कार्यक्रम को सफल बनाने में योगदान दिये।

