Uncategorized

धार्मिक आयोजनों से जन-मानस में प्रेम, सद्भाव और आध्यात्मिक चेतना का होता है संचार : रंजना साहू

ग्राम-छाती में त्रि-दिवसीय भव्य संगीतमय श्री रामधुनी सम्मेलन का रंजना साहू ने किया शुभारंभ, दीप प्रज्ज्वलित कर भगवान श्रीराम की पूजा-अर्चना की

धमतरी- ग्राम छाती के बाजार चौक में आयोजित त्रि-दिवसीय भव्य संगीतमय श्री रामधुनी सम्मेलन का शुभारंभ भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं धमतरी की पूर्व विधायक श्रीमती रंजना डीपेन्द्र साहू के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ। इस अवसर पर उन्होंने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया तथा भगवान श्रीराम की पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर श्रीमती रंजना साहू ने कहा कि भगवान श्रीराम का जीवन हमें सत्य, मर्यादा, त्याग, कर्तव्यनिष्ठा और आदर्श जीवन जीने की प्रेरणा देता है, श्रीरामधुनी जैसे धार्मिक आयोजन हमारी सनातन संस्कृति और परंपराओं को जीवंत बनाए रखने के साथ-साथ नई पीढ़ी को अपने धर्म, संस्कार और आध्यात्मिक मूल्यों से जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं, ऐसे आयोजनों से गांव में आपसी प्रेम, भाईचारा, सामाजिक समरसता और एकता की भावना मजबूत होती है। सामूहिक रूप से भगवान के नाम का स्मरण करने से मन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और समाज में सद्भाव का वातावरण निर्मित होता है। श्रीमती रंजना साहू ने आयोजन समिति एवं समस्त ग्रामवासियों को इस भव्य धार्मिक आयोजन के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं का संरक्षण करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है, गांवों में इस प्रकार के आयोजन हमारी सांस्कृतिक विरासत को आगे बढ़ाने के साथ ही समाज को एक सूत्र में पिरोने का कार्य करते हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम पंचायत छाती की सरपंच श्रीमती दानेश्वरी तेजेंद्र यादव ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व जनपद सदस्य श्रीमती जागेश्वरी साहू, जनपद सदस्य श्रीमती नम्रता पालनहार सहित पंच विजय चंद्राकर, संतोष बल्ला चंद्राकर, राजेश चंद्राकर (राजू), नरोत्तम साहू, पारस साहू, प्रीतम साहू, प्रबंधक नरेंद्र साहू, श्रीमती रेशम खरे, लेखराम साहू (सेमरा डीह), श्रीमती टेकेश्वरी चंद्राकर, श्रीमती जागेश्वरी पंच एवं श्रीमती सुभद्रा धीमर सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!