Uncategorized

कुत्तों के बधियाकरण कार्य में आई तेजी, अब तक 15 कुत्तों का हुआ बधियाकरण, आज बड़ी संख्या में पकड़े गए श्वान

धमतरी। नगर निगम धमतरी क्षेत्र में आवारा कुत्तों की संख्या नियंत्रित करने हेतु बधियाकरण अभियान प्रारंभ किया गया है। इस कार्य की जिम्मेदारी हरियाणा की नैन फाउंडेशन एजेंसी को सौंपी गई है। एजेंसी द्वारा शहर में कुत्तों को पकड़ने के साथ-साथ उनका बधियाकरण कार्य भी प्रारंभ कर दिया गया है। निगम के बार बार हस्तच्छेप करने के बाद इस कार्य में अब तेजी आने लगी है, अब श्वान पकड़कर बधियाकरण का प्रोसेस शीघ्रता से होने लगा है। निगम के प्रभारी स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि बधियाकरण के बाद कुत्तों को कुछ समय तक विशेष निगरानी में रखा जाएगा और स्वास्थ्य लाभ के उपरांत उन्हें पुनः उसी क्षेत्र में छोड़ा जाएगा जहाँ से उन्हें पकड़ा गया था। उन्होंने बताया कि अभियान के तहत अब तक 15 कुत्तों का बधियाकरण किया जा चुका है, और यह प्रक्रिया निरंतर जारी रहेगी।
नगर निगम द्वारा एजेंसी को उपयुक्त स्थल उपलब्ध कराया गया है, जहाँ सुरक्षा व्यवस्था के साथ जाली लगाकर कुत्तों को अस्थायी रूप से रखा गया है। श्वान के लिए खाने और पानी आदि का इंतज़ाम एजेंसी को करना है, एजेंसी को निगम ने बाकी मापदंडों का भी ख्याल रखने कहा है। निगम प्रशासन ने बताया कि इस अभियान से आने वाले समय में शहर में आवारा कुत्तों की संख्या में कमी आएगी और नागरिकों को राहत मिलेगी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!