प्रथम रोहरा ने नन्हे बच्चों के बीच मनाया संघ प्रमुख डॉ. मोहन भागवत का जन्मदिन
हिंदू अनाथालय में भारत माता की आरती, पूजा-अर्चना एवं सेवा कार्यों के साथ हुआ जन्मदिन का आयोजन

धमतरी। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत के जन्मदिन के अवसर पर प्रथम रामू रोहरा ने सभी युवा सेवकों के साथ हिंदू अनाथालय, धमतरी में छोटे बच्चों के बीच पहुंचकर जन्मदिन मनाया। इस अवसर पर बच्चों एवं युवा सेवकों की उपस्थिति में भारत माता की आरती की गई तथा डॉ. मोहन भागवत के स्वस्थ, दीर्घायु एवं यशस्वी जीवन की मंगलकामना की गई। इसके पश्चात बच्चों को कॉपी, पेन एवं अन्य आवश्यक सामग्री का वितरण किया गया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों के साथ आत्मीयता से समय बिताते हुए मिठाइयों का वितरण कर जन्मदिन की खुशियां साझा की गईं। प्रथम रोहरा ने कहा कि सेवा, संस्कार और समाज के अंतिम व्यक्ति तक अपनत्व पहुंचाना ही हमारे जीवन का महत्वपूर्ण उद्देश्य होना चाहिए। उन्होंने कहा कि संघ प्रमुख डॉ. मोहन भागवत जी का जीवन राष्ट्रसेवा, संगठन और समाज के प्रति समर्पण की प्रेरणा देता है। उनके जन्मदिन को बच्चों के साथ मनाना केवल उत्सव नहीं, बल्कि सेवा और संस्कार के भाव को आगे बढ़ाने का एक छोटा सा प्रयास है। इस अवसर पर बड़ी संख्या में युवा सेवक एवं हिंदू अनाथालय के बच्चे उपस्थित रहे।