Uncategorized

स्वच्छता व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से स्वास्थ्य विभाग अध्यक्ष निलेश लूनिया ने ली बैठक

शहर की स्वच्छता व्यवस्था में किसी भी प्रकार की ढिलाई स्वीकार्य नहीं-श्री लुनिया

धमतरी-नगर निगम धमतरी में स्वच्छता व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से स्वास्थ्य विभाग की प्रभारी अध्यक्ष निलेश लूनिया एवं एमआईसी सदस्य नरेंद्र रोहरा ने आज सफाई सुपरवाइजरों की महत्वपूर्ण बैठक ली। बैठक में शहर में चल रही सफाई गतिविधियों, डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण की स्थिति तथा नालियों की नियमित सफाई पर विस्तृत चर्चा की गई।
अध्यक्ष निलेश लूनिया ने सभी सुपरवाइजरों को साफ तौर पर निर्देश दिया कि शहर की स्वच्छता व्यवस्था में किसी भी प्रकार की ढिलाई स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने कहा कि डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण बिना किसी बाधा के नियमित रूप से होना चाहिए तथा नाली सफाई समयबद्ध रूप से सुनिश्चित की जाए। उन्होंने यह भी कहा कि शहरवासियों को स्वच्छ वातावरण मिलना निगम की प्राथमिक जिम्मेदारी है, इसलिए सभी कर्मचारी समर्पण और जिम्मेदारी के साथ अपना कार्य करें।एमआईसी सदस्य नरेंद्र रोहरा ने भी बैठक में सख्त रुख अपनाते हुए साफ कहा कि स्वच्छता अभियान को मजबूती देने के लिए सभी कर्मचारियों को सतर्क रहना होगा। उन्होंने चेतावनी दी कि जो भी कर्मचारी अपने कार्य में लापरवाही बरतेंगे, उनके विरुद्ध नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सुपरवाइजरों से फील्ड में लगातार निगरानी रखने और समस्याओं का त्वरित समाधान करने के निर्देश दिए।बैठक में संबंधित अधिकारी शंशाक मिश्रा, कमलेश ठाकुर, सुपरवाइजर एवं सफाई कर्मचारी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने आगामी दिनों में स्वच्छता व्यवस्था को और बेहतर बनाने का आश्वासन दिया।

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!