Uncategorized

20 कार्यकर्ताओं ने ली भाजपा की प्राथमिक सदस्य्ता

प्रदेश महामंत्री रामू रोहरा सहित भाजपाई रहे मौजूद

भाजपा गंगरेल मंडल के अंतर्गत ग्राम अछोटा में भाजपा प्रदेश महामंत्री जगदीश रामू रोहरा, मंडल अध्यक्ष उमेश साहू एवं जिला महामंत्री महिला मोर्चा मोनिका देवांगन वरिष्ठ भाजपा नेता निर्भय यादव की उपस्थिति में भाजपा के रीति नीति से प्रभावित होकर एवं देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी,मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन से प्रभावित होकर पूर्व मंडल अध्यक्ष ऋषभ देवांगन के नेतृत्व में उनके आवास में पिछड़ा वर्ग कांग्रेस के ब्लाक अध्यक्ष जितेंद्र देवांगन कुंभकार समाज के जिला अध्यक्ष हरिश्चंद चक्रधारी सहित 20 कार्यकर्ताओं को भाजपा की प्राथमिक सदस्यता दिलाई गई. भाजपा गमछा पहनाकर गुलाल लगाकर उनका स्वागत अभिनन्दन किया गया.इस अवसर पर अछोटा बूथ अध्यक्ष गिरधारी लाल देवांगन मुड़पार बूथ अध्यक्ष सुखराम यादव भाजपा कार्यकर्ता घनाराम यादव तरुण कुमार देवांगन सहित बड़ी संख्या में भाजपा के ज्येष्ठश्रेष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!