Uncategorized

धमतरी विस से गुरुमुख सिंह होरा, नीशु चन्द्राकर, विजय गोलछा है कांग्रेस जिला अध्यक्ष के पद मजबूत दावेदार

संगठन सृजन अभियान के तहत पर्यवेक्षक रेहाना रियाज चिश्ती लगातार ले रही कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों की बैठक

जिले में कांग्रेस को और मजबूत बनाने योग्य नेता को जिला अध्यक्ष बनाने की प्रक्रिया है जारी

धमतरी। कांग्रेस द्वारा संगठन सृजन अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत धमतरी जिला अध्यक्ष चयन हेतु पार्टी ने पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। जिसमें मुख्य पर्यवेक्षक के रुप में राजस्थान से पूर्व राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री रेहाना रियाज चिश्ती पहुंंची है। जो जिला मुख्यालय के बाद लगातार ब्लाकवार कांग्रेस कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों की बैठक ले रही है। कार्यकर्ताओं व दावेदारों का मन टटोल रही है। जिसमें अब तक धमतरी विधानसभा के दावेदार मजबूत प्रतीत हो रहे है।
उल्लेखनीय है कि जिले में कांग्रेस का इतिहास देखे तो अब तक ज्यादातर जिला अध्यक्ष धमतरी विधानसभा से ही लिए है। इस बार भी इसकी संभावना जताई जा रही है। ऐसे में कुछ प्रमुख नेताओं के नाम की चर्चा जोर शोर से हो रही है। जिसमें पूर्व विधायक व वर्तमान पीसीसी उपाध्यक्ष गुरुमुख सिंह होरा, पूर्व जिलापंचायत उपाध्यक्ष नीशु चन्द्राकर व वरिष्ठ कांग्रेस नेता विजय गोलछा का नाम शामिल है।
श्री होरा तीन बार के वरिष्ठ विधायक रहे है धमतरी विधानसभा के साथ ही सम्पूर्ण जिले व प्रदेश की राजनीति में भी उनकी अलग पहचान है। उनके पास समर्थकों की फौज है। दशकों से कांग्रेस पार्टी की सेवा करते रहे है। सत्ता व संगठन का उन्हें लंबा अनुभव है। ऐसे में यदि उन्हें पार्टी जिलाध्यक्ष क जवाबदारी सौंपती है जो उनकी नेतृत्व में धमतरी में कांग्रेस और भी मजबूत हो सकती है। वहीं नीशु चन्द्राकर जो कि पूर्व में जिला पंचायत उपाध्यक्ष रह चुके है। इसके अतिरिक्त पूर्व में जिला पंचायत सदस्य भी रहे है। संगठन के विभिन्न पदों पर काबिज रहते हुए दी गई जिम्मेदारियों पर हमेशा खरा उतरते रहे है। पार्टी में सालों से सक्रिय है। युवाओं के चहेते होने के साथ ही वरिष्ठ नेताओं का आशीर्वाद भी हमेशा मिलता रहा है। मिलनसार व्यक्तित्व के धनी है। कांग्रेस के सक्रिय कर्मठ व समर्पित सिपाही है। ऐसे में उन्हें भी जिलाध्यक्ष पद के लिए योग्य दावेदार माना जा रहा है। इसी प्रकार विजय गोलछा का नाम भी जिलाध्यक्ष पद के लिए चर्चा में है। श्री गोलछा को गत नगरीय निकाय चुनाव में कांग्रेस संगठन ने धमतरी महापौर पद हेतु प्रत्याशी बनाया था, लेकिन किसी कारणवश उनका नामाकंन रद्द हो गया जिससे वे मैदान में उतर नहीं पाये बाउजूद इसके निगम क्षेत्र के सभी 40 वार्डो में कांग्रेस प्रत्याशियों को जीताने हर संभव प्रयास करते रहे । विकट परिस्थितियों में जब कांग्रेस लगातार 15 सालों तक विपक्ष में थी तब भी पार्टी के साथ पूरी तरह जुड़े रहे। दशकों से कांग्रेस में सक्रिय है। संगठन के विभिन्न पदों पर रह चुके है। कांग्रेस द्वारा उन्हें कई आयोजनों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जिस पर वे पूरी तरह सफल रहे। जनाधार वाले समर्पित कार्यकर्ता है। सभी वर्ग में सर्वमान्य नेता के रुप में जाने जाते है ऐसे में कांग्रेस जिलाध्यक्ष के लिए मजबूत दावेदार माने जा रहे है।

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!