Uncategorized

पोटियाडीह शासकीय हाई स्कूल में यातायात जागरूकता कार्यशाला का आयोजन

यातायात पुलिस द्वारा 106 छात्र-छात्राओं को नियमों की दी गई व्यवहारिक जानकारी

ग्राम पोटियाडीह स्थित शासकीय हाई स्कूल में यातायात जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम में यातायात प्रभारी उनि. खेमराज साहू द्वारा स्कूल के 106 छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकगण को सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों की जानकारी दी गई। विद्यार्थियों को बताया गया कि वाहन चलाते समय मोबाइल का उपयोग न करें।अति आवश्यक होने पर वाहन सुरक्षित स्थान पर रोककर ही वार्तालाप करें।स्कूल आने-जाने के समय एक के पीछे एक चलें, झुंड में न चलें।ओवरस्पीड व अनावश्यक ओवरटेकिंग से बचें।दोपहिया वाहन में हेलमेट व चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट लगाना अनिवार्य है।रॉंग साइड ड्राइविंग, तीन सवारी चलाना और बिना लाइसेंस वाहन चलाना दंडनीय अपराध है।किसी भी दुर्घटनाग्रस्त व्यक्ति को देखकर 108 एंबुलेंस या 100 नंबर पर तत्काल सूचना देकर मदद करें, यही मानवता की पहचान है।कार्यक्रम के अंत में यातायात नियमों का स्वयं पालन करने और अपने परिजनों को भी पालन कराने की अपील की गई।इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य श्री अवधेश साहू, शिक्षकगण,लगभग 100 से अधिक छात्र-छात्राएं तथा यातायात विभाग से आर. राजीव साहू एवं ताराचंद बंजारे की उपस्थिति रही।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!