Uncategorized

धमतरी में डी वी ई ऑटोमेशन प्राइवेट लिमिटेड ने किया एडवांस्ड आई ओ टी स्विच बोर्ड का भव्य लॉन्च,महापौर रामू रोहरा ने किया शुभारंभ

स्मार्ट टेक्नोलॉजी की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए डी वी ई ऑटोमेशन प्राइवेट लिमिटेड द्वारा धमतरी–रायपुर में अपने एडवांस्ड आई ओ टी स्विच बोर्ड का भव्य शुभारंभ किया गया। इस अत्याधुनिक उत्पाद का उद्घाटन महापौर जगदीश रामू रोहरा के करकमलों से संपन्न हुआ।महापौर जगदीश रामू रोहरा ने एडवांस्ड आई ओ टी स्विच बोर्ड के लॉन्च अवसर पर अपने उद्बोधन में कहा कि आज का युग तकनीक और नवाचार का युग है। स्मार्ट टेक्नोलॉजी हमारे दैनिक जीवन को सरल, सुरक्षित और अधिक सुविधाजनक बना रही है। आई ओ टी आधारित उपकरण न केवल समय और ऊर्जा की बचत करते हैं, बल्कि पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।उन्होंने कहा कि डी वी ई ऑटोमेशन प्राइवेट लिमिटेड द्वारा प्रस्तुत यह एडवांस्ड आई ओ टी स्विच बोर्ड आधुनिक भारत की बदलती जीवनशैली के अनुरूप है। आज घर, कार्यालय और औद्योगिक क्षेत्र सभी स्मार्ट समाधानों की ओर अग्रसर हैं। ऐसे में स्थानीय स्तर पर इस प्रकार के उन्नत तकनीकी उत्पादों का निर्माण और लॉन्च होना गर्व का विषय है।
महापौर श्री रोहरा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के डिजिटल इंडिया और मेक इन इंडिया जैसे विजन को साकार करने में इस तरह के नवाचार अहम भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि तकनीक का उद्देश्य आम नागरिक के जीवन को बेहतर बनाना होना चाहिए और डी वी ई ऑटोमेशन का यह प्रयास उसी दिशा में एक सार्थक कदम है।उन्होंने यह भी कहा कि स्मार्ट स्विच बोर्ड जैसी तकनीक से ऊर्जा की अनावश्यक खपत कम होगी, जिससे बिजली बचत के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिलेगा। इससे नागरिकों को आर्थिक लाभ मिलेगा और शहर स्मार्ट सिटी की अवधारणा की ओर और मजबूत होगा।
अंत में महापौर श्री रोहरा ने ऑटोमेशन प्राइवेट लिमिटेड के सीईओ एवं एम डी सुब्बाराव सिस्ता सहित पूरी टीम को इस उपलब्धि के लिए बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा आशा व्यक्त की कि भविष्य में भी कंपनी इसी तरह नवाचार के माध्यम से समाज और देश के विकास में योगदान देती रहेगी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!