Uncategorized

धारदार तलवार लहराकर लोगों को डरा धमका रहे आरोपी को किया गया गिरप्तार

धारदार तलवार लहराकर लोगों को डरा रहा था युवक -धमतरी पुलिस थाना कुरूद की तत्परता से मौके पर ही गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध आर्म्स एक्ट की धाराओं के तहत कार्यवाही, न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया.पुराना आपराधिक रिकॉर्ड भी आया सामने- हत्या, मारपीट व चोरी जैसे गंभीर मामलों में पूर्व में प्रकरण दर्ज है.

कुरूद पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि शांति नगर, कुरूद स्थित नया तालाब के पास एक व्यक्ति हाथ में धारदार तलवार लेकर राहगीरों को डराने-धमकाने की हरकत कर रहा है। प्राप्त सूचना पर थाना कुरूद पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी करते हुए आरोपी को मौके पर ही काबू किया।अमन यादव 24 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 9, शांति नगर, कुरूद को गिरप्तार किया गया.आरोपी अमन यादव लोगों को खुलेआम तलवार लहराकर धमका रहा था, जिससे क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया था। पुलिस को देखकर आरोपी भागने की कोशिश करने लगा, जिसे तत्परता से पकड़ लिया गया। पूछताछ में उसने अपना नाम अमन यादव बताया।आरओपी से एक लोहे की धारदार तलवार अनुमानित मूल्य 1,000 रूपये, एक लाल मखमल कपड़े से ढका मयान-कुल लंबाई 29 इंच जप्त किया गया.पुलिस द्वारा आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 187/2025 अंतर्गत धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।जांच के दौरान सामने आया कि आरोपी अमन यादव के विरुद्ध पूर्व में भी थाना कुरूद में चार आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं, जिनमें हत्या, मारपीट, धमकी एवं चोरी जैसे गंभीर अपराध शामिल हैं.आरोपी का लंबा आपराधिक इतिहास सामने आ चुका है, जिससे यह स्पष्ट होता है कि वह आदतन अपराधी है और समाज में भय का वातावरण निर्मित करता रहा है।

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!