Uncategorized

जिन्होने फ्राड किया है उन पर ही ईडी कार्रवाई कर रही है कांग्रेसी इसे राजनीति से प्रेरित बताकर जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रहे है -किरण देव

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के धमतरी आगमन पर भाजपाईयों ने किया स्वागत


धमतरी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव धमतरी पहुंचे। इस दौरान भाजपाईयों ने उनका भव्य स्वागत किया। स्वागत पश्चात किरण देव ने पत्रकारों से चर्चा में कहा कि ईडी व इओडब्ल्यू संवैधानिक संस्था है। इनके द्वारा किसी के भी खिलाप पर्याप्त सबूतों के साथ तभी कार्रवाई की जाती है। जब सामने वाले ने कोई फ्राड किया हो। छत्तीसगढ़ में भी ईडी सिर्फ फ्राड करने वालों पर शिकंसा कस रही है। जिन लोगो ने पहले फ्राड किया अब वे ईडी की कार्रवाई से डर रहे है। इसलिए कार्रवाई को राजनीति से प्रेरित बताकर जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रहे है। ईडी इओडब्ल्यू जैसी संस्थाओं की कार्रवाई का सामना उन्हें ही करना पड़ता है जिन्होंने वैसा कर्म किया हो अगर उनके कर्म अच्छे होते तो संवैधानिक संस्था से डरने की जरुरत ही नहीं पड़ती। प्रदेश में कांग्रेस के समय पूरे 5 साल का बोलबाला था, इडी व इओडब्ल्यू जैसी संस्थाओं की जांच में भ्रष्टाचार की परत दर परत खुल रही है। इसमें सिर्फ उन्हीं लोगो का नाम आ रहा जिन्होंने पांच साल के कार्यकाल में आम जनता की गाढ़ी कमाई को लूटने का काम किया। ऐसे लोगो को पहले आम जनता ने सत्ता से बाहर कर सबक सिखाया और अब कानून का शिकंजा कस रहा है। इधर प्रदेश अध्यक्ष के आगमन पर भाजपाईयों ने मकई चौक में स्वागत किया। इस अवसर पर पूर्व विधायक रंजना साहू, सरला जैन, चेतन हिन्दूजा, कौशिल्या देवांगन, विजय साहू, महेन्द्र खंडेलवाल, विनोद रणसिंह, संतोष तेजवानी, जोहन यादव, तल्लीनपुरी गोस्वामी, पवन गजपाल, राकेश चंदवानी, भागवत साहू, कुलेश सोनी सरिता पिंटु यादव, दौलत ज्ञानचंदानी, पप्पु सोनी, अविनाश दुबे आदि उपस्थित थे।

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!