Uncategorized

भाजपा महिला मोर्चा ने महतारी वंदन योजना की प्रथम किश्त मिलने पर किया नारी शक्तियों का सम्मान

धमतरी। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा के द्वारा जिला भाजपा कार्यालय में महतारी वंदन के तहत 1000 रुपये की वित्तीय सहायता की प्रथम माह की राशि प्राप्त होने की खुशी में महिलाओं का सम्मान का कार्यक्रम आयोजित किया। साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं प्रदेश के मुखिया विष्णु देव साय को धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया गया। भाजपा नेत्रियों ने कहा विकसित एवं आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका होती है और महिलाएं आर्थिक रूप से सबल होंगी तभी देश के विकास में अपना योगदान दे पाएंगी अत: नारी शक्ति का सम्मान करना हमारा कर्तव्य है। किसानों को भी राशि अंतरित की गई।

इस अवसर पर महिला मोर्चा प्रदेश कोषाध्यक्ष हेमलता शर्मा पूर्व महापौर अर्चना चौबे वरिष्ठ नेत्री सरल जैन खिलेश्वरी किरण जिला उपाध्यक्ष श्यामा साहू जिला मंत्री बिथिका विश्वास जिला अध्यक्ष चंद्रकला पटेल प्रदेश कार्य समिति सदस्य सुमिता पंजवानी कविता यादव जिला महामंत्री मोनिका देवांगन दमयंती साहू दमयंती गजेंद्र राधा साहू मीडिया प्रभारी संगीता जगताप प्राची सोनी सीमा चौबे रुक्मणी सोनकर नीतू त्रिवेदी डाली सोनी रेखा शांडिल्य रितिका यादव महामंत्री सरोज देवांगन कृष्णा गोस्वामी रेखा मांचल उषा निर्मलकर सावित्री नामदेव दुर्गा सोनी रानी तिवारी ज्योति यादव रेखा निर्मलकर विमल यादव निर्मला यादव प्रभा देवांगन गंगा यादव रेखा यादव एवं बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रही।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!